Donald Trump के शपथ ग्रहण का भारत में वेलकम, आर्टिस्ट ने बना दी 47 फीट लंबी कलाकृति
भारत के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने संयुक्त राज्य अमेरिका में हो रहे 47वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण का समारोह का कुछ खास अंदाज में स्वागत किया है। उन्होंने शपथ ग्रहण से ठीक पहले समुद्र तट पर एक खास कलाकृति बनाई है। 47 फीट लंबी यह कलाकृति पटनायक की ट्रंप के प्रति प्रशंसा को दर्शाती है। बता दें के सुरदर्शन पटनायक खुद को डोनाल्ड ट्रंप का "बड़ा प्रशंसक" मानते हैं। खासतौर पर उन्होंने इस कलाकृति का प्रदर्शन ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के स्वागत के लिए किया है।
पटनायक की यह कलाकृति न केवल उनके कलात्मक कौशल का प्रमाण है, बल्कि ट्रंप के प्रति उनकी व्यक्तिगत प्रशंसा की अभिव्यक्ति भी है। सुदर्शन पटनायक ने कहा, "हमने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 47 फुट लंबी रेत कला की कलाकृति बनाई है। मैं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"

वर्जीनिया में हो रहे ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर की बड़ी- बड़ी हस्तियां शामिल होने पहुंची हैं। इसमें भारत के भी कई दिग्गज शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी के अलावा एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग जैसे अंतरराष्ट्रीय तकनीकी दिग्गज शामिल हैं। फ्रांसीसी अरबपति और तकनीकी उद्यमी जेवियर नील भी अपनी पत्नी के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं।
भारत से इनॉग्रेशन समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हो रहे हैं। समारोह की शुरुआत वर्जीनिया के ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब में एक स्वागत समारोह और आतिशबाजी के साथ हुई। यह कार्यक्रम उद्घाटन के इर्द-गिर्द आयोजित कई समारोहों की शुरुआत भर था, जिसमें मार्क ज़करबर्ग और रिपब्लिकन मेगा-डोनर मिरियम एडेलसन द्वारा सह-आयोजित एक ब्लैक-टाई रिसेप्शन भी शामिल था।
#WATCH | Puri: Sand artist Sudarsan Pattnaik created a sand art of US President-elect Donald J Trump ahead of his swearing-in ceremony as the 47th President of the United States of America. pic.twitter.com/TvH3Ya0mE2
— ANI (@ANI) January 19, 2025












Click it and Unblock the Notifications