ओबामा के नए बयान के रूस और अमेरिका में फिर बढ़ेगा तनाव!

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने एक बड़ा और अहम बयान दिया है जिसके बाद अमेरिका और रूस के बीच तनाव नए सिरे से बढ़ सकता है। ओबामा ने रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रूस अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

barack-obama-putin-us-elections

रूस के हैकस ने लीक के लिए ईमेल

ओबामा ने एनबीसी न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में यह बात पिछले दिनों डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी यानी डीएनसी के ईमेल्‍स लीक होने के बाद कही है। उन्‍होंने इसके पीछे रूस के हैकर्स को जिम्‍मेदार ठहराया है। ओबामा ने कहा है कि ऐसा संभव है कि रूस, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश कर रहा हो।

अमेरिकी सर्वर्स पर रूस की नजरें

ओबामा के मुताबिक हम जानते हैं कि रूसी लोग अमेरिकी सिस्‍टम्‍स को हैक करते हैं। ओबामा का कहना है कि रूस के हैकर्स सिर्फ सरकारी सर्वर सिस्‍टम को ही नहीं, बल्कि प्राइवेट सर्वर्स को भी हैक कर सकते हैं।

ओबामा के मुताबिक इस तरह के लीक या फिर हैकिंग के पीछे का मकसद उन्‍हें मालूम है लेकिन वह सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं।

ट्रंप ने की है पुतिन की तारीफ

ओबामा इंटरव्‍यू में याद दिलाना नहीं भूले कि कैसे रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार व्लादिमीर पुतिन की तारीफ की है। जब उनसे पूछा गया कि वह यह कहना चाहते हैं कि पुतिन, ट्रंप को व्हाइट हाऊस तक पहुंचाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं, ओबामा ने जवाब दिया,कि वह ट्रंप की बातों के आधार पर ऐसा कह रहे हैं।

उनका मानना है कि ट्रंप को बयानों की वजह से रूस में काफी अच्छी कवरेज मिली है। जब उनसे पूछा गया कि क्या रूस और यहां के नागरिक अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ओबामा ने कहा, 'कुछ भी हो सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+