जो बाइडेन ने कमला हैरिस को सौंपी प्रेसिडेंट की पावर, जानें क्या है वजह

वाशिंगटन, 19 नवंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति को कुछ समय के लिए सत्ता हस्तांतरित कर रहे हैं। जो बाइडेन की कॉलोनोस्कोपी होनी है, जो उनके हर साल होने वाले चेकअप का हिस्सा है। इस चेकअप के दौरान उनको बेहोश किया जाएगा। ऐसे में चेकअप के लिए जाने से पहले वो कमला हैरिस को इतने समय के लिए पावर सौंपकर जाएंगे।

america

उपराष्ट्रपति कमला हौरिस इस संक्षिप्त समय के दौरान वेस्ट विंग में अपने कार्यालय से काम करेंगी। राष्ट्रपति की गैरमौजूदगी में उपराष्ट्रपति के पास सभी ताकत होंगी। जो बाइडेन के इलाज के दौरान अगर कोई जरूरत पड़ती है तो कमला हैरिस अमेरिका राष्ट्रपति की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इसी हैसियत से फैसले ले सकती हैं। बता दें कि अमेरिका में इससे पहले जॉर्ज डब्लू बुश के राष्ट्रपति रहते में भी ऐसा मौका आ चुका है जब एक मेडिकल कंडीशन के चलते उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति की शक्तियां सौंपी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+