विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त 3 बार फिसले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, वायरल हुआ वीडियो
विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त 3 बार फिसले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, वायरल हुआ वीडियो
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त तीन फिसल गए। राष्ट्रपति जो बाइडेन को हालांकि किसी तरह की चोट नहीं आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त जो बाइडेन लड़खड़ा गए। जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अबोर्ड एयर फोर्स वन में चढ़ रहे थे तो उसी दौरान उनका पैर सीढ़ियों पर से फिसल गया। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने इस घटना के बाद सूचना दी है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन पूरी तरह सुरक्षित हैं, वो 100 फीसदी ठीक हैं।
Recommended Video

विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त जो बाइडेन के फिसलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहली बार में जब जो बाइडेन विमान की सीढ़ियां चढ़ते हैं तो वो फिसल जाते हैं, इसके बाद वो फिर दोबारा फिर से चढ़ने की कोशिश करते हैं तो घुटने के बल गिर जाते हैं। लेकिन बाइडेन ने फिर खुद क संभाला और आगे बढ़े। वीडियो में फिसलने के बाद जो बाइडेन अपना घुटना सहलाते भी दिख रहे हैं। इसके बाद आराम से जो बाइडेन ने पूरी सीढ़ियां चढ़ी और आखिर में पीछे मुड़कर सैल्यूट किया।
क्यों सीढ़ियों से जो बाइडेन का फिसला पैर?
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरीन जीन ने कहा कि जो बाइडेन का फिसलना वॉशिंगटन के करीब स्थित जॉइंट बेस एंड्रयू में तेज हवा की वजह से हो सकता है। उन्होंने बताया कि जब बाइडेन विमान की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तो उस वक्त हवा काफी तेज थी, इसलिए पैर फिसल गया होगा। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है जो बाइडेन 100 प्रतिशत पूरी तरह से ठीक हैं। जब सीढ़ियों से जो बाइडेन फिसले थे तो उस वक्त को टलांटा दौरे पर जा रहे थे। इस दौरे पर जो बाइडेन को एशियाई-अमेरिकी समुदाय के नेताओं से मुलाकात करनी थी।
हालांकि प्रवक्ता कैरीन जीन ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि इस घटना के बाद ट्रैवलिंग फिजीशियन ने जो बाइडेन का चेकअप किया था या नहीं। 78 वर्षीय जो बाइडेन अमेरिका में राष्ट्रपति पद संभालने वाले सबसे बुजुर्ग नेता हैं। जो बाइडेन को नवंबर 2020 में दाहिने पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था। हेयरलाइन फ्रैक्चर उस वक्त हुआ था, जब वह अपने पैट डॉग के साथ खेल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications