जो बाइडेन ने 19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर किए हस्ताक्षर
वॉशिंगटन। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए गुरुवार को बड़े आर्थिक पैकेज का तोहफा दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर कर दिए। राष्ट्रपति ने कहा है कि इस राहत पैकेज से कोरोना वायरस के कारण दिक्कतें झेल रहे लोगों, कारोबारियों को मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।
Recommended Video

राष्ट्रपति जो बाइडेन के राहत पैकेज पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर करने के बाद व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन पास्की ने मीडिया को बताया कि, एक सप्ताह के अंदर लोगों की बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे जाएंगे। वहीं कुछ घंटों के बाद ही राष्ट्रपति देश में महामारी के एक साल होने पर अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे।
इस बिल का नाम 'अमेरिकन रेस्क्यू प्लान एक्ट 2021' है। इससे जरूरतमंद अमेरिकियों के खाते में 1400 डॉलर की सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी। बिल के बजट में से 350 बिलियन डॉलर का बड़ा हिस्सा स्टेट और लोकल गवर्नमेंट के लिए रखा गया है। साथ ही महामारी से निपटने के लिए भी अलग से फंड रखा गया है। सितंबर तक बिल के बजट में 300% डॉलर का फंड बढ़ाया जाएगा।
इसे राष्ट्रपति जो बाइडेन की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। बाइडेन ने इस पैकेज को महामारी के दौरान पीड़ित लाखों परिवारों और व्यवसायों के लिए लड़ाई का मौका कहा था। कोरोना की वजह से अब तक अमेरिका में 528,000 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications