'ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर किया हमले तो..', बाइडेन ने इजराइल से सपोर्ट खींचने की दी चेतावनी
Iran-Israel War: मिसाइल अटैक के बाद ईरान और इजरायल के बीच युद्ध का आगाज हो चुका है। इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को साथ छोड़ने तक की कड़ी चेतावनी दे दी। दरअसल, जो बाइडेन ने कहा, 'अगर इजरायल ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करता है तो अमेरिका इसमें उसका साथ नहीं देगा।'
अलजजीरा के मुताबिक, जो बाइडेन से मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा कि क्या वह ईरान द्वारा इजरायल पर करीब 180 मिलाइल दागे जाने के बाद इसी तरह की जवाबी कार्रवाई का समर्थन करेंगे। इसके जवाब में बाइडेन ने कहा, 'इसका जवाब ना है।'

उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'वह ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में उसके परमाणु स्थलों पर किसी भी इजरायली हमले का समर्थन नहीं करेंगे।' खबर के मुताबिक, जो बाइडेन की यह टिप्पणी ईरान द्वारा इजरायल पर लगभग 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के एक दिन बाद आई है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई कि ईरान इस हमले की कीमत चुकाएगा। इस बीच, इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप थिंक टैंक में ईरान प्रोजेक्ट के निदेशक अली वेज़ ने अल जजीरा से बातचीत में कहा,'अमेरिकी सेनाएं पहले से ही इस क्षेत्र में इज़राइल की रक्षा कर रही हैं।'
तो वहीं, बाइडेन ने एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले कहा कि ईरान पर और अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे और वह जल्द ही नेतन्याहू से बात करेंगे। कहा कि जाहिर है, ईरान अपने रास्ते से बहुत दूर है।












Click it and Unblock the Notifications