छोटी उम्र में देखा मां-बाप का तलाक... बनाई अपनी अलग पहचान, कौन हैं Kamala Harris? कैसे है भारत से कनेक्शन?

Kamala Harris: अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने एक ओपन लेटर के जरिए यह जानकारी दी और कहा कि यह निर्णय देशहित में लिया है। इसके साथ ही उन्होंने उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया है।

बाइडेन ने अपने पत्र में लिखा, "मैंने राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने और अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपनी सारी ऊर्जा केंद्रित करने का फैसला किया है।" उन्होंने आगे कहा कि 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उनका पहला निर्णय कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति चुनना था और यह उनका सबसे अच्छा निर्णय रहा।

Kamala Harris

कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के साथ-साथ लोगों को उनके पारिवारिक और बीते जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई। आपको बता दें, कमला को छोटी उम्र में माता-पिता के अलग होने के दर्द से गुजरना पड़ा था।

कमला हैरिस का फैमली बैकग्राउंड

कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं और उनका भारत से गहरा संबंध है। उनकी मां, श्यामा गोपालन हैरिस जो एक कैंसर रिसर्चर थीं, मूल रूप से चेन्नई, तमिलनाडु की रहने वाली थीं। उनका निधन 2009 में हो गया था। कमला के पिता, डोनाल्ड हैरिस, जमैका के निवासी हैं और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। कमला की छोटी बहन का नाम माया हैरिस है।

कमला के माता-पिता की मुलाकात UC बर्कले में हुई थी। उनकी मां 1960 में और पिता 1961 में अमेरिका आए थे। दोनों ने मिलकर कई मानव अधिकार आंदोलनों में हिस्सा लिया था। जब कमला सात साल की थीं, तब उनके माता-पिता ने तलाक ले लिया था।

कमला ने 2014 में डगलस एम्पहॉफ से शादी की, जिससे वह भारतीय, अफ्रीकी-अमेरिकी और यहूदी परंपराओं से भी जुड़ गईं।

कमला हैरिस की एजुकेशन और करियर

कमला ऑकलैंड में अपनी मां के साथ रहती थीं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली थी। 2003 में वे सैन फ्रांसिस्को की जिला अटॉर्नी बनीं और 2010 में कैलिफोर्निया की जिला अटॉर्नी बनीं। ऐसा करने वाली वे पहली महिला और पहली अश्वेत थीं।

कमला साल 2017 में कैलिफोर्निया की जूनियर अमेरिकी सीनेटर बनीं और इस पद पर काम करने वाली वे दूसरी अश्वेत थीं। वे होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी, इंटेलिजेंस सेलेक्ट कमेटी, ज्यूडिशियरी कमेटी और बजट कमेटी का हिस्सा रह चुकी हैं।

कमला ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनती हैं तो वह एक नया इतिहास रचेंगी, जैसा कि उन्होंने उप-राष्ट्रपति बनकर किया था। वर्तमान में वे अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं और इस पद पर रहने वाली वे पहली भारतीय मूल की महिला और अश्वेत हैं।

बाइडन ने क्या कहा?

बाइडेन ने कमला का नाम राष्ट्रपति पद के लिए नामित करते हुए कहा, "आज मैं कमला हैरिस को इस वर्ष हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि हम एकजुट हों और डोनाल्ड ट्रंप को हराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+