अमेरिकी चुनाव में आंध्रा Vs तमिलनाडु: कमला हैरिस होंगी या ऊषा के पति बनेंगे अगले US उप-राष्ट्रपति?

US President Election 2024: अमेरिका में इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। हाल ही में पेंसिल्वेनिया की एक रैली में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला, जिसके बाद अमेरिका की राजनीति में बड़ी हलचल देखी जा रही है। इस बीच अब दोनों ही पार्टियां डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन के बीच बड़ा इंडिया कनेक्शन देखने को मिल रहा है।

भारतीय पर फोकस रहने वाले अमेरिकी चुनाव में इस बार आंध्र प्रदेश बनाम तमिलनाडु की जंग देखने को मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका का राष्ट्रपति कोई भी हो, लेकिन उपराष्ट्रपति का इंडिया से सीधा कनेक्शन होगा।

usha chilukuri Vs Kamala Harris

उपराष्ट्रपति पद का इंडिया कनेक्शन

ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में ट्रंप ने ऐलान किया कि ओहायो के सीनेटर जेडी वैंस को उनकी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, जिसके बाद इस पद की लड़ाई में जेडी वैंस की जंग कमला हैरिस से होने वाली है। जिसके बाद ही यह इंडिया कनेक्शन निकल सामने आया है।

आंध्रा Vs तमिलनाडु की जंग

दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस की वाइफ उषा चिलुकुरी भारतीय मूल की है। ऊषा सैन फ्रांसिस्को की एक सीनियर एडवोकेट हैं। इसी के साथ उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पमारू गांव के रहने वाले हैं।

दूसरी तरफ मौजूदा उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं, जो एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। कमला हैरिस की मां भारतीय हैं, जो कि तमिलनाडु के तिरुवरुवर के गांव थुलासेंद्रापुरम से थीं। जो कि बाद में सिर्फ 19 साल की उम्र में भारत से अमेरिका चली गईं।

यूएस चुनाव में भारतीय वोटर्स का दबदबा

मालूम हो कि अमेरिका के चुनाव में हमेशा से दोनों ही दलों का वहां रहने वाले भारतीयों पर खासा फोकस रहता है। चाहे ट्रंप हो या फिर बाइडेन दोनों की ही नेता भारतीयों को अपने पक्ष में करने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे में इस बार राष्ट्रपति पद की जंग के साथ-साथ उपराष्ट्रपति पद की रेस भी काफी रोचक होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+