नहीं जीता तो खून की नदियां बहेंगी... डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी चुनाव-2024 से पहले सनसनीखेज धमकी

Donald Trump News: अमेरिका में इस साल 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खतरनाक धमकी दी है और कहा है, कि अगर वो चुनाव नहीं जीतते है, को भीषण रक्तपात होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई ने पोलिटिको के हवाले से बताया है, कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार (16 मार्च) को चेतावनी दी है, कि अगर वह इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा निर्वाचित नहीं हुए, तो देश में "खूनखराबा" होगा।

us president election 2024

डोनाल्ड ट्रंप की खतरनाक धमकी

ओहियो के डेटन के पास एक रैली को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, कि "अब, अगर मैं निर्वाचित नहीं हुआ, तो फिर खून-खराबा होगा। कम से कम खून-खराबा तो होगा ही। तो फिर पूर देश में खूनखराबा शुरू हो जाएगा।"

हालांकि, यह साफ नहीं है, कि डोनाल्ड ट्रम्प की टिप्पणी का वास्तव में क्या मतलब था, क्योंकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बारे में शिकायत कर रहे थे। एएनआई ने पोलिटिको के हवाले से बताया है, कि भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि अगर वह फिर से चुने जाते हैं, तो चीन, अमेरिका में किसी भी गाड़ी को नहीं बेच पाएगा।

आपको बता दें, कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव में हार मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था और अभी भी उनके समर्थकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। कई आरोपियों को सालों की सजा सुनाई गई है, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने 'बंधक' कहकर संबोधित किया है। उन्होंने कहा, कि "आप बंधकों की भावना देख सकते हैं और वो ऐसे ही हैं।"

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने भाषणों में 6 जनवरी की घटनाओं को भी लगातार उछालना जारी रखा और कहा, कि नवंबर के चुनावों के नतीजे लोकतंत्र के भाग्य का निर्धारण करेंगे। एएनआई ने बताया है, कि कैपिटल हिल हमला कांड अभी भी रिपब्लिकन पार्टी और डोनाल्ड ट्रंप के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

आपको बता दें, कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होने वाला है और रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप चुनावी मुकाबले में हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडेन चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, तमाम रेटिंग्स में डोनाल्ड ट्रंप काफी आगे बने हुए हैं और माना जा रहा है, कि इस बार के चुनाव में ट्रंप ही अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी, रॉन डिसेंटिस और निक्की हेली से समर्थन मिला हुआ है, तो रिपब्लिकन पार्टी के दिग्गज नेता माइक पेंस, जो ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे, उन्होंने ट्रंप का विरोध कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+