अमेरिका: नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेरिक गारलैंड को चुना अपना अटॉर्नी जनरल

वॉशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन(US President-elect Joe Biden) संघीय अपीली अदालत के न्यायाधीश मेरिक गारलैंड(Merrick Garland) को अपना अटॉर्नी जनरल(attorney general) चुना है। साल 2016 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मेरिक गारलैंड को सर्वोच्च न्यायालय के लिए नामित किया गया था, लेकिन रिपब्लिकन बहुमत वाले सीनेट ने नियुक्ति को रोक दिया था। अटॉर्नी जनरल के रूप में, गारलैंड बाइडेन के शीर्ष कानून प्रवर्तन अधिकारी होंगे।

Joe Biden

मेरिक गारलैंड की नियुक्ति पर सीनेट को मुहर लगानी है, जो कि बाइडेन के लिए मुश्किल की बात नहीं है। क्योंकि जॉर्जिया में डेमोक्रेट में मिली जीत के बाद ये राह आसान हो गई है। 68 वर्षीय गारलैंड, लॉ कम्युनिटी और अमेरिकी न्याय विभाग का एक अनुभवी है। राष्ट्रपति जिमी कार्टर के प्रशासन में एक विशेष सहायक के रूप में मेरिक गारलैंड ने अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सालों तक प्राइवेट प्रेक्टिस की।

इसे बाद 1989 वे कुछ समय के लिए डिपार्टमेंट में सहायक अमेरिकी अटॉर्नी भी रहे। 1993 में, वह आपराधिक डिवीजन में डिप्टी असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल बन गए। इसके बाद वे डिप्टी अटॉर्नी जनरल के शीर्ष सहयोगी के रूप में पदोन्नत हुए। गारलैंड हाई प्रोफ़ाइल घरेलू आतंकवाद अभियोजक भी रहे हैं। इनमें ओक्लाहोमा सिटी में बम विस्फोट और 1996 के अटलांटा ओलंपिक की घटना भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+