जो बाइडेन की टीम ने कहा-पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करने को इच्छुक राष्ट्रपति
वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मंगलवार को फोन पर वार्ता है। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद बाइडेन और मोदी की पहली फोन कॉल थी और अब बाइडेन की ट्रांजिशन टीम की तरफ से इस फोन कॉल पर और ज्यादा जानकारी दी गई है। ट्रांजिशन टीम की तरफ से बताया गया है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के बीच कोविड-19 समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी विस्तार से चर्चा हुई है।

Recommended Video
साल 2014 और 2016 में हुई मुलाकात
ट्रांजिशन टीम की तरफ से बताया गया है कि निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी के साथ 'साझा वैश्विक हितों' पर साथ में मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। प्रधानमंत्री मोदी के ऑफिस (पीएमओ) की तरफ से भी इस पर बयान जारी किया गया है। पीएमओ की तरफ से कहा गया, ' प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी के साथ निर्वाचित रराष्ट्रपति बाइडेन को उनके निर्वाचन की बधाई दी, उन्होंने इसे अमेरिका में लोकतांत्रित परंपराओं की ताकत का साक्षी करार दिया है।' पीएम मोदी ने निर्वाचित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी है। बाइडेन की ट्रांजिशन टीम की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को उनकी बधाई के लिए धन्यवाद दिया है और अमेरिका-भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई है।
कई चुनौतियों पर हुई चर्चा
ट्रांजिशन टीम की तरफ से कहा गया है, 'निर्वाचित राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ मिलकर, साझा वैश्विक चुनौतियों जिसमें कोविड-19 की रोकथाम और भावी स्वास्थ्य संकट के खिलाफ सुरक्षा भी शामिल है, काम करना चाहते हैं, साथ ही क्लाइमेट चेंट, वैश्चिक आर्थिक सुधारों को शुरू करना, घर में और विदेश में लोकतंत्र को मजबूत करना और साथ ही एक समृद्धशाली हिंद-प्रशांत क्षेत्र शामिल है, उस पर भी चर्चा की गई है।' फोन कॉलल के दौरान पीएम मोदी और बाइडेन ने उस मौके को भी याद किया जब साल 2014 और 2016 में आधिकारिक दौर पर दोनों नेता गर्मजोशी से मिले थे। साल 2016 में जब पीएम मोदी अमेरिका के दौर पर गए थे तो उन्होंने यूएस कांग्रेस के दोनों सदनों को संबोधित किया था। बाइडेन ने उस सत्र की अध्यक्षता की थी।












Click it and Unblock the Notifications