अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दी नए साल की बधाईंया, बोले लोग पार्टी कर रहे हैं और मैं काम कर रहा हूं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका और दुनिया को न्‍यू ईयर की बधाईयां दी हैं। ट्रंप ने ट्विटर पर 11 सेकेंड का एक वीडियो पोस्‍ट करके नए साल पर मुबारकबाद दी। ट्रंप नए साल के मौके पर फर्स्‍ट लेडी मेलानिया के साथ व्‍हाइट हाउस में ही हैं जबकि वह नया साल अपने फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो रिसॉर्ट में सेलिब्रेट करते हैं। ट्रंप इन दिनों डेमोक्रेट्स को मैक्सिको बॉर्डर पर बनने वाली दीवार के लिए जरूरी फंडिंग के लिए राजी करने की मशक्‍कत करने में लगे हुए हैं।

donald-trump-happy-new-year

मैक्सिको बॉर्डर वॉल पर अड़े ट्रंप

ट्रंप ने ट्विटर पर वीडियो पोस्‍ट किया जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'हैप्पी न्‍यू ईयर।' ट्रंप ने आगे कहा, 'मैं व्‍हाइट हाउस में काम कर रहा हूं और आप लोग आज रात को पार्टी करेंगे। लेकिन मैं आपको दोष नहीं दे रहा हूं। आप मजा करिए, हम सभी के लिए यह साल काफी अच्‍छा होने वाला है।' इसके बाद ट्रंप ने एक के बाद एक कुछ और ट्वीट किए जिसमें उन्‍होंने मैक्सिको बॉर्डर वॉल के बारे में लिखा। ट्रंप मैक्सिको पर बॉर्डर वॉल के लिए पांच बिलियन डॉलर की रकम पर अड़े हैं और उनके इस अड़‍ियल रवैये की वजह से अमेरिका में 21 दिसंबर से शटडाउन की हालत है। ट्रंप जहां व्‍हाइट हाउस में फॉक्‍स न्‍यूज को इंटरव्‍यू देंगे जो उनकी पत्‍नी मेलानिया और बच्‍चे फ्लोरिडा में नए साल के मौके पर बड़ी पार्टी में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+