PM मोदी की स्पीच सुनने के लिए UNSG में पहुंकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया हैरान: ब्लूमबर्ग
न्यूयॉर्क: पीएम मोदी ने सोमवार को ने न्यूयॉर्क में जलवायु परिवर्तन पर यूएनएसजी के शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बात करने का समय समाप्त हो गया है, अब दुनिया को इस पर करने की जरूरत है। इस दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई, जिससे हर कोई हैरान हो गया। अमेरिका के राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप यूएनएसजी के कार्यक्रम में अप्रत्याशित रूप से पहुंचे। वो वहां करीब 15 मिनट तक वहां रहे।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने वहां से निकलने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्न मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के संबोधन को सुना। गौरतलब है कि मोदी ने रविवार को ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' में शिरकत की थी। उनके कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ने जमकर एक दूसरे की तारीफ की।
पीएम मोदी ने सोमवा को अपने संबोधन में कहा कि बात करने का समय समाप्त हो गया है, अब दुनिया को इस पर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमने(भारत) स्वतंत्रता दिवस पर सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाने के लिए जन अभियान चलाया है। मुझे उम्मीद है कि ये वैश्विक स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता बढ़ाएगा। गौरतलब है कि पीएम अब यहां एसडीजी और वैश्विक स्वास्थ्य के सत्र में भाग लेंगे। पीएम मोदी भारतीय समयानुसार रात 10 बजे यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज पर होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वो कई देशों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications