VIDEO: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, बेटी इवांका ने लूटी महफिल
यूं तो दिवाली केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी भारतीयों की ओर से सेलिब्रेट की जाती है लेकिन दिवाली का जश्न उस वक्त एकदम से चोखा हो गया, जिस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई।
वाशिंगटन। यूं तो दिवाली केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी भारतीयों की ओर से सेलिब्रेट की जाती है लेकिन दिवाली का जश्न उस वक्त एकदम से चोखा हो गया, जिस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। ओवल हाउस में दिवाली सेलिब्रेशन हुआ, इसमें संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की प्रतिनिधि निक्की हेली, एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ सेंटर्स फॉर मेडिकेयर सीमा वर्मा समेत कई अफसर शामिल हुए। सबसे खास बात इस जश्न की ये रही कि इस प्रोग्राम में ट्रंप की बेटी इवांका भी शामिल रहीं, जिन्होंने आधी क्या पूरी महफिल ही लूट ली।

पिछले साल इवांका दिवाली के मौके पर वर्जीनिया और फ्लोरिडा स्थित मंदिरों में गई थीं और ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर न्यूजर्सी में पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्ज्वलित किया था और भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया था।
पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश
लेकिन इस बार ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर दिवाली मनाई, गौरतलब है कि दिवाली का आयोजन व्हाइट हाउस में सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शुरू किया था जो कि धीरे-धीरे परंपरा में तब्दील हो गया लेकिन इस आयोजन का हिस्सा बुश कभी नहीं रहे, बल्कि उनकी टीम जश्न की पूरी जिम्मेदारी संभालती थी। उसके बाद बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल के पहले साल में दीपावली के अवसर पर व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में परंपरागत दीप प्रज्ज्वलित किया था और अब ट्रंप ने दिवाली मनाई है।












Click it and Unblock the Notifications