पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स के साथ अपने संबंधों पर डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब दो माह बाद उनके और पॉर्न स्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड, जिन्हें स्टॉर्मी डैनियल्स के नाम से जानते हैं, के बीच संबंधों पर चुप्पी तोड़ी है। ट्रंप ने स्टॉर्मी के साथ पेड सेक्स पर पहली बार बयान दिया है।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब दो माह बाद उनके और पॉर्न स्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड, जिन्हें स्टॉर्मी डैनियल्स के नाम से जानते हैं, के बीच संबंधों पर चुप्पी तोड़ी है। ट्रंप ने स्टॉर्मी के साथ पेड सेक्स पर पहली बार बयान दिया है और कहा है कि उन्होंने उसे 130,000 डॉलर की रकम चुप रहने के लिए अदा नहीं की थी। आपको बता दें कि ऐसी खबरें आई थीं कि ट्रंप के वकील माइकल कोहेंस इसेंशियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड लायबिलिटी कंपनी के वकील ने एक सीक्रेट डील के तहत स्टॉर्मी को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। माइकल ने खुद यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही थी और उन्होंने यहां तक दावा किया था कि उन्होंने यह रकम अपने पास से दी थी।

अटॉर्नी ही दे पाएंगे सही जवाब
गुरुवार को जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की कोई जानकारी है कि साल 2016 में राष्ट्रपति चुनावों से पहले उनके वकील ने डैनियल्स को पैसे दिए थे। इस पर ट्रंप ने ना कहकर अपना जवाब मीडिया को दिया। डैनियल्स ने दावा किया था कि करीब एक दशक पुराने उनके और ट्रंप के रिलेशन पर उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए थे। माइकल ने हालांकि यह नहीं बताया था कि उन्होंने यह रकम क्यों डैनियल्स को दी थी। माइकल ने डैनियल्स पर एक सीक्रेट एग्रीमेंट को तोड़ने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोहेन ने डैनियल्स को रकम अदा की थी। उन्होंने कहा आपको इस बारे में माइकल कोहेन से बात करनी होगी। वह उनके अटॉर्नी है और वही इसका जवाब दे सकते हैं। ट्रंप से एयरफोर्स वन में मौजूद पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह जानते हैं कि यह रकम कहां से आई थीं तो उनका जवाब था उन्हें नहीं मालूम। माइकल के दावे को डैनियल्स के वकीन माइकल एवेनाटी ने कोर्ट में चुनौती दी है।












Click it and Unblock the Notifications