इंटरव्‍यू के बीच में आ रही थी खासीं, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बोले बाहर चले जाइए

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस के एक्टिंग चीफ ऑफ स्‍टाफ मिक मुलवाने को एक टीवी इंटरव्‍यू के दौरान खांसी आने पर बाहर जाने को कहा। ट्रंप के इस बर्ताव की काफी चर्चा हो रही है। इंटरव्‍यू, व्‍हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हो रहा था। जिस समय मुलवाने को खांसी आ रही थी, ट्रंप किसी सवाल का जवाब दे रहे थे।

donald-trump.jpg

इंटरव्‍यू के बीच में खांसी से डिर्स्‍टब

रविवार को एबीसी न्‍यूज पर ऑन एयर हुए जॉर्ज स्‍टेफेनोपोलस में ट्रंप का इंटरव्‍यू जारी था। ट्रंप उनके साथ वित्‍तीय स्थिति पर बात कर रहे थे। इसी समय मुलवाने को खांसी आने लगी और राष्‍ट्रपति की टिप्‍पणी के बीच इसे सुना जा सकता था। इसके बाद मुलवाने की तरफ इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा, 'जवाब के बीच में वह खांस रहे हैं, पहले इससे निबट लेते हैं।' इसके बाद स्‍टेफेनोपोलस ने जवाब दिया और कहा ओके। ट्रंप ने इसके बाद मुलवाने से कहा, 'मुझे यह पसंद नहीं है तुम जानते हों, मैं इसे पसंद नहीं करता हूं।' ट्रंप ने इसके बाद मुलवाने से कहा, 'अगर आपको खांसी आ रही है तो प्‍लीज कमरे से बाहर चले जाइए।' इसके बाद कैमरामैन ने कैमरा घूमा लिया क्‍योंकि क्रू को शूट के लिए फिर से सारी चीजें अरेंज करनी थी। इसके बाद एक क्रू मेंबर ने उन्‍हें बताया कि उन्‍होंने बिल्‍कुल अभी कैमरे का एंगल बदला है। इसके बाद ट्रंप ने थोड़ी देर के लिए कैमरे की तरफ देखा और फिर अपना जवाब पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+