हॉस्पिटल अटैक के लिए बाइडेन ने इजराइल को दी क्लीन चिट, क्या PM नेतन्याहू को दे दी मनमाफिक एक्शन लेने की छूट?
Biden in Israel: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा पट्टी में अस्पताल पर हुए हमले को लेकर इजराइल को क्लीन चिट दे दी है। तेल अवीव पहुंचे जो बाइडेन का इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वागत किया और इस दौरान बाइडेन ने इजराइली प्रधानमंत्री को 'जैसा उचित लगे, हमास के खिलाफ वैसा एक्शन' करने का ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
हमास के साथ युद्ध में इजराइल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के अलावा, बाइडेन इजरायल पर युद्धग्रस्त गाजा को मानवीय सहायता फिर से शुरू करने के लिए दबाव डाल सकते हैं। बाइडेन उस वक्त तेल अवीव पहुंचे हैं, जब एक दिन पहले गाजा पट्टी में एक अस्पताल पर रॉकेट हमला किया गया है, जिसमें 500 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। हालांकि, इजराइल ने हमले के पीछे गाजा के ही आतंकी संगठन इस्लामिक जिहाद के रॉकेट का मिसफायर होना बताया है।

इजराइल ने वीडियो और ऑडियो सबूत भी पेश किए हैं।
हालांकि, अस्पताल पर हमले के बाद, जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफ़ादी ने अपने देश को बाइडेन और मिस्र और फिलिस्तीनी नेताओं के साथ अम्मान में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, बाइडेन अब केवल इज़राइल का दौरा करेंगे।
हालांकि, आलोचकों का कहना है, कि जब अमेरिकियों ने कहा, कि उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम मंगलवार रात गाजा अस्पताल में विस्फोट के कारणों की जांच करेगी, तो कई लोगों ने सोचा कि व्यापक जांच होगी।
लेकिन, ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने पहले ही तय कर लिया है, कि घातक हमले के पीछे कौन है, लिहाजा इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, कि हमला करने के लिए "दूसरी टीम" जिम्मेदार थी।

बाइडेन की यह यात्रा इजरायलियों के लिए समर्थन का एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन है। यह दावा करके, कि एक रॉकेट के मिसफायर होने से अस्पताल में 500 लोग मारे गये हैं, बाइडेन ने प्रभावी रूप से इज़राइल को अपनी इच्छा के मुताबिक, एक्शन लेने की हरी झंडी दे दी है।

हमास-नियंत्रित गाजा पट्टी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है, कि अहली अरब अस्पताल में विस्फोट में 200 से 300 लोग मारे गए और यह इजरायली हवाई हमलों की स्ट्राइक की वजह से हुआ है। जबकि, हमास ने एक बयान में कहा, कि 500 लोग मारे गए हैं। इज़रायली रक्षा बलों ने फ़िलिस्तीनी आतंकवादियों को दोषी ठहराया, कहा कि एक निवर्तमान इस्लामिक जिहाद रॉकेट ने मिसफायर किया और अस्पताल पर हमला किया।
हालांकि, अब ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनसे पता चलता है, कि असल में हमला अस्पताल पर हुआ ही नहीं है। रॉकेट अस्पताल के पार्किंग में गिरा है और एक्सपर्ट्स का कहना है, कि पार्किंग में रॉकेट गिरने से किसी भी हाल में 500 लोगों की मौत नहीं हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications