राष्‍ट्रपति ओबामा ने दी रमजान पर दुनियाभर के मुसलमानों को शुभकामनाएं

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रमजान के पाक महीने की शुरुआत पर मुस्लिमों को बधाई दी हैं। उन्‍होंने इसके साथ ही अमेरिका के सभी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है, फिर चाहे वे नागरिक किसी भी धर्म या रंग-रूप के क्यों न हों।

जानिए पाक महीने 'रमजान' के बारे में खास बातें..

US President Barack Obama wishes Muslims on Ramadan

एक परिवार है अमेरिका

ओबामा ने एक बयान में कहा कि मुस्लिम अमेरिकियों द्वारा इस पाक महीने का जश्न मनाए जाने के मौके पर, मुझे याद आता है कि हम एक अमेरिकी परिवार हैं। उन्‍होंने कहा कि वह अमेरिका को बांटने वाली या हमारी धार्मिक स्वतंत्रता या नागरिक अधिकारों को सीमित करने वाली आवाजों को खारिज करते हैं।

क्‍या है रमजान का पवित्र माह

उन्होंने कहा कि बहुत से मुस्लिम ऐसे हैं, जो इस साल शायद अपने आरामदायक घर में रमजान नहीं मना पाएं या अपने बच्चों के साथ ईद न मना पाएं। ओबामा ने कहा कि रमजान आत्म अवलोकन करने, आध्यात्मिक विकास करने, क्षमा और धैर्य अपनाने, किस्मत की मार झेल रहे लोगों के लिए संवेदना और समुदायों के लिए एकता पर ध्यान केंद्रित करने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि विविधताओं से भरे एक देश के रूप में अमेरिका मुस्लिम समुदायों को पाकर धन्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+