अचानक अफगानिस्‍तान पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा

काबुल। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा रविवार को अचानक अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल से बाहर बागराम एयरफील्‍ड स्थित यूएस ट्रूप्‍स का दौरा किया। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को वहां पर देखकर सैनिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ओबामा का यह दौरा मेमोरियल डे के मौके पर था। मेमोरियल डे अमेरिका में उन सैनिकों की याद में मनाया जाता है जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

बीबीसी की दी हुई जानकारी के मुताबिक ओबामा ने अफगानिस्‍तान में तैनात अमेरिकी ट्रूप्‍स से कहा कि अमेरिका का सबसे बड़ा युद्ध वर्ष 2014 की समाप्ति पर ही समाप्‍त हो जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि अमेरिका उन सभी बातों को सहेजने का इच्‍छुक है जिन बातों ने अमेरिका को यह लड़ाई जीतने में मदद की।

ओबामा का अफगानिस्‍तान दौरे की अहमियत और भी बढ़ गई है क्‍योंकि उन्‍हें अमेरिका में अनुभवी सैनिकों के इलाज में हो रही कोताई की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

कई अमेरिकी सैनिकों के मुताबिक विदेशी ट्रूप अब देश वापसी करने वाले हैं और अमेरिका में जो हालात हैं वह वाकई दुखद हैं। आगे की स्‍लाइड्स में देखिए कैसे बराक ओबामा ने सैनिकों से बातकर उनकी समस्‍यायें तो जानी हीं साथ में उनके साथ कुछ पल भी बताएं।

ओबामा ने दिया धन्‍यवाद

ओबामा ने दिया धन्‍यवाद

अपने इस कुछ मिनटों के दौरे पर बराक ओबामा ने सैनिकों को देश की सुरक्षा के लिए खुद को समर्पित करने के लिए धन्‍यवाद कहा।

 अमेरिका के राजदूत ने दी जानकारी

अमेरिका के राजदूत ने दी जानकारी

बागराम एयरफील्‍ड पर पहुंचने को अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को मरीन जनरल जोसेफ ड्यूनफोर्ड, अमेरिका की अगुवाई वाली इंटरनेशनल सिक्‍योरिटी अस्सिटेंट फोर्स के कमांडर और अफगानिस्‍तान में अमेरिका के राजदूत जेम्‍स कनींघम ने उन्‍हें जरूरी जानकारियों से मुहैया कराया।

ओबामा की विजिट से खुश हुए सैनिक

ओबामा की विजिट से खुश हुए सैनिक

बराक ओबामा के इस दौरे के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी सैनिकों को नहीं दी गई थी। ऐसे में जब ओबामा वहां पर पहु्ंचे तो सैनिकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। ओबामा ने सैनिकों के साथ जमकर फोटोग्राफ खिचवाईं और उनसे कुछ जरूरी बातें भी की।

जानी सैनिकों की समस्‍याएं

जानी सैनिकों की समस्‍याएं

ओबामा जैसे ही एयरफील्‍ड पर पहुंचे तो अफगानिस्‍तान में अमेरिकी राजदूत जेम्‍स कनींघम ने उनका स्‍वागत किया। ओबामा ने कनींघम के साथ बात करके सैनिकों और अफगानिस्‍तान में रहने वाले अमेरिकी अधिकारियों की समस्‍याओं के बारे में जाना।

सैनिकों से किया वादा

सैनिकों से किया वादा

बराक ओबामा ने यहां पर सैनिकों से वादा किया है कि जब वह अमेरिका वापस लौटेंगे तो उनका पूरा ध्‍यान रखा जाएगा। इतना ही नहीं उनके लिए अच्‍छा इलाज और अच्‍छी नौकरियों के अवसर भी मुहैया कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+