पीएम मोदी बने दुनिया के सांतवें लोकप्रिय नेता, ओबामा नंबर वन

लंदन। ओआरबी इंटरनेशनल की ओर से 'इंटरनेशनल वर्ल्‍ड लीडर इनडेक्‍स' के लिए एक सर्वे कराया गया। इस सर्वे को विन/गेलप की ओर से कराया गया था। सर्वे का मकसद दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर का चुनाव करना था। करीब 65

देशों के नागरिकों की ओर से दिए गए मतों के बाद तैयार इस लिस्‍ट में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा नंबर वन हैं।

जबकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिस्‍ट में सांतवें नंबर पर हैं। लिस्‍ट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन दुनिया के तीसरे सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं।

लिस्‍ट में इस वर्ष की सबसे ताकतवर शख्‍स घोषित हुई जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल का भी नाम है। सर्वे में शामिल जहां 24 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के पक्ष में मतदान किया तो 20 प्रतिशत लोग उनके विरोध में नजर आए।

आगे की स्‍लाइड्स में इस पोल में सामने आए और नतीजों पर नजर डालिए।

मोदी सांतवें सबसे पॉपुलर

मोदी सांतवें सबसे पॉपुलर

विश्‍व के सबसे लोकप्रिय नेताओं के हाल ही में कराए गए सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवें स्‍थान पर हैं। सर्वे में अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को दुनिया को सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया।

मार्केल लिस्‍ट में नंबर दो

मार्केल लिस्‍ट में नंबर दो

ओबामा के बाद दूसरे स्‍थान पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल है, पक्ष और विपक्ष के अंतर के बाद उन्‍हें 13 फीसदी ज्‍यादा वोट मिले जबकि ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरुन के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं। कैमरुन के पक्ष में 37 प्रशित लोगों ने वोट किए जबकि करीब 27 प्रतिशत ने उनके खिलाफ राय दी।

30 फीसदी लोगों ने किया वोट

30 फीसदी लोगों ने किया वोट

खास बात यह रही है कि चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग भले ही पॉपुलैरिटी के मामले में पीएम मोदी से एक पायदान आगे रहे लेकिन उन्‍हें 30 फीसदी लोगों ने नापसंद करार दिया।

59 प्रतिशत लोगों ने किया पंसद

59 प्रतिशत लोगों ने किया पंसद

जहां 59 फीसदी लोगों ने पसंद किया जबकि 29 फीसदी ने नापसंद करते हुए उनके खिलाफ वोट किया। सर्वे कहता है 'अमेरिका के राष्‍ट्रपति ओबामा को दुनिया के दूसरे नेताओं की तुलना में ज्‍यादा प्रशंसा और लोकप्रियता हासिल है।

 दक्षिण एशिया से मिले 53 प्रतिशत वोट

दक्षिण एशिया से मिले 53 प्रतिशत वोट

दक्षिण एशिया की बात करें तो यहां लोगों ने ब्रिटिश पीएम कैमरन को अच्‍छा खासा समर्थन मिला। उनके पक्ष में 53 और विरोध में 12 फीसदी ने वोट किया।

ओलांद बने चौथे

ओलांद बने चौथे

सर्वे में फ्रेंच राष्‍ट्रपति फ्रांस्‍वा ओलांद चौथे, रूस के व्‍लादिमीर पुतिन पांचवें, ब्राजील की राष्‍ट्रपति दिल्‍ली रोसेफ आठवें, सऊदी अरब किंग सलमान बिन अब्‍दुलाजिज नौवें और ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रुहानी 10वें क्रम पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+