Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने मानी पांच वर्ष पुरानी अपनी एक गलती

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा जिनके कार्यकाल के अब कुछ ही दिन बचे हैं उन्‍होंने जाने से पहले अपनी एक बड़ी गलती को एक इंटरव्‍यू में स्‍वीकार किया है।

03-barack-obama-worst-mistake

पूरी दुनिया आज यह कहती है कि लीबिया के हालात कुछ और होते अगर इसके शासक मुअम्‍मार गद्दाफी जिंदा होते। आज शायद राष्‍ट्रपति ओबामा को भी इस बात का अफसोस हो रहा है।

ओबामा ने फॉक्‍स न्‍यूज के क्रिस वॉलेस को दिए इंटरव्‍यू में अपनी इस गलती पर खुलकर बात की है। राष्‍ट्रपति ओबामा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्‍हें लगता है कि लीबिया उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई है।

हालांकि ओबामा को इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि अमेरिका ने लीबिया के हालातों में हस्‍तक्षेप किया। उन्‍होंने कहा कि लीबिया में जो कुछ हुआ उसके बाद के हालातों को वह ठीक से हैंडल नहीं कर पाए।

ओबामा के शब्‍दों में, 'लीबिया में हस्‍तक्षेप करने के बाद इसके बाद के हालातों को लेकर हमने कोई योजना नहीं तैयार की थी। यह शायद हमारी सबसे बड़ी असफलता रही। '

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+