ओबामा ने की पुलिस पर हमले की निंदा ने ट्रंप ने उठाया लीडरशिप पर सवाल
वाशिंगटन। अमेरिका के लुसियाना में रविवार को पुलिस ऑफिसर्स पर 29 वर्ष के व्यक्ति गेविन लांग ने फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन पुलिस ऑफिसर्स की मौत हो गई है। अब राष्ट्रपति ओबामा ने इस हमले पर प्रतिक्रिया दी है। ओबामा ने इस घटना को एक कायराना घटना करार दिया है।

ओबामा ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि पुलिस ऑफिसर्स पर हुआ यह हमला बेहद कायराना है। पुलिस पर इस तरह के हमलों को बिल्कुल उचित नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले करने वाले किसी का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। यह घटना रविवार को सुबह हुई और फिलहाल इसके पीछे की वजहों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
वहीं राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के सबसे तगड़े उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने इस घटना के लिए सीधे तौर पर अमेरिकी नेतृत्व और राष्ट्रपति ओबामा को को जिम्मेदार ठहराया है।
ट्रंप ने ट्वीट किया है, 'हमारे देश में नेतृत्व की कमी के कारण और कितने अधिकारियों और आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी? हम देश में कानून व्यवस्था की मांग करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications