क्यों ओबामा ने किया सिखों का जिक्र और कहा उन्हें लगता है डर
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को पहली बार अमेरिका में स्थित किसी मस्जिद का दौरा किया। इस के बाद उन्होनें इस्लाम और मुसलमानों से जुड़ी कई बातों के बारे में बात की। अब राष्ट्रपति ओबामा ने इससे अलग सिख धर्म और सिखों के योगदान की बात की है।

वाशिंगटन में एनुअल नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट के दौरान राष्ट्रपति ओबामा ने सिख समुदाय और उनकी ओर से किए गए मानवीय कार्यों के बारे में बात की। ओबामा ने इस दौरान बताया कि उन्हें भी कभी-कभी धर्म की वजह से डर लगता है।
क्यो ओबामा ने कहा अमेरिका में डर हुए मुसलमान
मौजूद थे कई धार्मिक नेता
ओबामा ने कई धार्मिक और दुनिया भर से आए नेताओं की मौजूदगी में धर्म से जुड़ी कई अहम बातें कहीं। ओबामा ने कहा कि जब हेती में भूकंप आया और धरती दहल गई, उस समय सिखों और बाकी धार्मिक समूहों ने आगे आकर लोगों में मदद बांटी।
उन्होंने घायलों की देखभाल और उनके लिए घरों को बनवाने के मकसद से अपने स्वयंसेवियों को भी वहां भेजा। ओबामा ने कहा किया न सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं बल्कि सिखों ने गरीबी और मानव तस्करी को खत्म करने में काफी योगदान दिया है।
इबोला के साथ धर्म का जिक्र
ओबामा ने इस दौरान इबोला का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वेस्टर्न अफ्रीका में इबोला का प्रकोप फैला, तब ईसाई, यहूदी और मुस्लिम समूहों ने लोगों की जान बचाने के लिए योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि इबोला की खबर से डर बढ़ गया था, तब चर्च, मस्जिदों ने अपने धर्मस्थलों पर लोगों को जगह दी। उन्होंने कहा कि जब चार्लस्टन चर्च के बेसमेंट में नौ श्रद्धालुओं की हत्या कर दी गई थी, तब सभी धर्मों के लोगों ने आगे आकर इस डरे हुए समुदाय को प्यार और बेहतर समझ के साथ गले लगाया था।
ओबामा ने ट्रंप को दिया संदेश, इस्लाम के अपमान में तरक्की नहीं
क्या है धर्म
ओबामा ने कहा कि दूसरों में ईश्वर देखना। हम ऐसा करने के लिए प्रेरित होते हैं, क्योंकि हम अपने बहुत से धर्मों द्वारा सिखाए गए मूल्यों पर चलते हैं।
उन्होंने कहा कि ये धर्म हमें सिखाते हैं- मैं अपने भाई का संरक्षक हूं। मैं अपनी बहन का संरक्षक हूं। हमें इसके लिए ईसामसीह के धर्मसिद्धांत ने प्रतिबद्ध किया हुआ है। यह सिद्धांत ईश्वर से प्रेम करने के लिए और एक-दूसरे से प्रेम करने के लिए कहता है।
ओबामा की अपील इस्लाम के सही रास्ते के बारे में बताएं मुस्लिम नेता
ओबामा को भी धर्म की वजह से लगता है डर
ओबामा ने कहा, हां, हर दूसरे व्यक्ति की तरह मुझे भी कई बार डर लगता है। लेकिन मेरा धर्म और वह धर्म जो मैं आप लोगों में देखता हूं, जो ईश्वर मैं आप लोगों में देखता हूं, वह मुझे भविष्य के बारे में बहुत आशान्वित बनाते हैं।
ओबामा ने कहा कि मैंने ऐसे बहुत से लोग देखे हैं, जो जानते हैं कि ईश्वर ने हमें डर की भावना नहीं दी है। उसने हमें शक्ति, प्रेम और एक अच्छा मस्तिष्क दिया है।












Click it and Unblock the Notifications