हनुमान को लकी चार्म मानने वाले ओबामा को मिशेल का लव मैसेज

वाशिंगटन। चार अगस्‍त को अमेरिका के राष्‍ट्रपति और दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान बराक ओबामा ने अपना 53वां बर्थडे मनाया।

जहां ओबामा दुनिया के शक्तिशाली शख्‍स हैं तो वहीं भारत में शक्ति के देव हनुमान को उनका लकी चार्म बताया जाता है।

वैसे उनके बर्थडे पर पूरी दुनिया में मौजूद ओबामा के फैंस ने उन्‍हें ट्विटर, फेसबुक और व्‍हाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बधाईयां दीं। लेकिन करोड़ों बधाईयों के बीच मिशेल के एक मैसेज ने उनका बर्थडे और यादगार बना दिया।

मिशेल ने ओबामा को दिए अपने मैसेज में कहा, 'एक ऐसी इंसान को जन्‍मदिन की बधाई, जिसने मुझे हमेशा गर्व महसूस कराया है। तुम्‍हारी दोस्‍ती, ईमानदारी और साथ के लिए शुक्रिया। मैं तुम्‍हें हमेशा ऐसे ही प्‍यार करती रहूंगी।'

मिशेल का यह मैसेज शायद उन सभी लोगों के लिए करारा जवाब है जो ओबामा और मिशेल के अलग होने के बारे में बातें करते रहते हैं।

उधर, बराक ओबामा के बर्थडे पर व्‍हाइट हाउस की ओर से कुछ ऐसी तस्‍वीरें जारी की गईं, जो खासी सुर्खियों में रहीं। आप भी इन तस्‍वीरों के साथ ही ओबामा से जुड़ी कुछ और खास बातों पर डाले एक नजर ।

1989 में हुई थी मुलाकात

1989 में हुई थी मुलाकात

मिशेल और बराक ओबामा की मुलाकात वर्ष 1989 में हुई थी। दोनों के बीच यह पहली नजर का प्‍यार था और आज भी दोनों का रिश्‍ता तमाम अटकलों के बावजूद जारी है। दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं और दोनों ही एक दूसरे के लिए हर मौके पर मौजूद रहते हैं।

हर वक्‍त रहती है बेटी की चिंता

हर वक्‍त रहती है बेटी की चिंता

ओबामा अक्‍सर अपनी बड़ी बेटी मालिया के कॉलेज तो कभी उनके दोस्‍तों के लिए दिए गए कमेंट्स की वजह से चर्चा में रहते हैं। बराक ओबामा के मुताबिक उनकी बेटी अब एक यंगस्‍टर है और उसे लेकर उनकी चिंता भी वाजिब है।

हनुमान है ओबामा का लकी चार्म

हनुमान है ओबामा का लकी चार्म

वर्ष 2012 में जब बराक ओबामा राष्‍ट्रपति के लिए दोबारा चुनाव लड़ रहे थे तो एक अमेरिकी मैगजीन ने इस बात का खुलासा किया था कि ओबामा की जेब में हमेशा एक 'मंकी गॉड' वाली की-रिंग रहती है। लोग मानते हैं कि वह हनुमान जी हैं और ओबामा उन्‍हें अपना लकी चार्म मानते हैं।

ओवल ऑफिस में मौजूद

ओवल ऑफिस में मौजूद

हर किसी को मालूम है कि बराक ओबामा के घर में उनके परिवार के अलावा उनका कुत्‍ता बो भी काफी खास है। बो अक्‍सर ही ओबामा के ओवल ऑफिस में मौजूद रहता है। ओबामा हमेशा अपने ओवल ऑफिस में डायरेक्‍ट एंट्री के बजाय दूसरे दरवाजे से दाखिल होना पसंद करते हैं।

टीम को किया सम्‍मानित

टीम को किया सम्‍मानित

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने वर्ष 2013 में एनबीए चैंपियन मियामी हीट को सम्‍मानित करने के लिए आमंत्रित किया था। किसी भी एनबीए टीम के लिए यह पहला मौका था जब उसे व्‍हाइट हाउस में इस तरह से आमंत्रित किया गया था।

जो बिडेन के साथ मशहूर हुआ वीडियो

जो बिडेन के साथ मशहूर हुआ वीडियो

फरवरी 2014 में बराक ओबामा और अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जो बिडेन का एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों दौड़ते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को पूरी दुनिया में खासी लोकप्रियता हासिल हुई। यह वीडियो मिशेल के 'लेट्स मूव' अभियान का हिस्‍सा है।

खूब हुईं बातें

खूब हुईं बातें

27 मार्च 2014 को जब बराक ओबामा और पोप के बीच मुलाकात हुई तो दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई इस मुलाकात के बाद जब ओबामा पोप को छोड़ने दरवाजे तक गए तो उन्‍होंने खासी सुर्खियां बटोरीं।

खूब हुई मस्‍ती

खूब हुई मस्‍ती

ओबामा के पूर्व प्रेस सचिव जेमी स्मिथ की बेटी नन्‍हीं लिंकन रोज पीयर्स स्मिथ जब व्‍हाइट हाउस आई तो उसने ओवल ऑफिस में ओबामा के साथ काफी समय बिताया। ओबामा की यह तस्‍वीर ट्विटर और फेसबुक पर खासी वायरल हुई।

बच्‍चों के साथ बिताते वक्‍त

बच्‍चों के साथ बिताते वक्‍त

बराक ओबामा यूएस एंबेसी मीट के लिए मलेशिया गए थे और यहां पर उन्‍होंने यहां पर बच्‍चों के साथ खूब वक्‍त बिताया।

ग्रुप फोटो में बच्‍चों ने की ओबामा से मस्‍ती

ग्रुप फोटो में बच्‍चों ने की ओबामा से मस्‍ती

राष्‍ट्रपति जब फिलीपींस गए तो यहां पर बच्‍चों ने उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचाने की जिद की और जब वह बच्‍चों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवा रहे थे तो बच्‍चों ने मस्‍ती-मस्‍ती में ओबामा को गिरा दिया।

ओबामा को लिखी आर्थिक कमजोरियों से जुड़ी चिट्ठी

ओबामा को लिखी आर्थिक कमजोरियों से जुड़ी चिट्ठी

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को 36 वर्षीय प्रोफेशनल और दो बच्‍चों की मां रेबेका की एक ऐसी चिट्ठी मिली थी। इस चिट्ठी में रेबेका ने ओबामा को अपनी आर्थिक तंगियों के खिलाफ बताया था। ओबामा को इसके बारे में पता लगते ही उन्‍होंने रेबेका को अपने साथ लंच के लिए इनवाइट किया था।

अपने पुतले के साथ ओबामा

अपने पुतले के साथ ओबामा

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को कुछ‍ दिनों पहले रबड़ का बना उनका ही एक पुतला गिफ्ट किया गया था। आज भी यह ओबामा के व्‍हाइट हाउस में मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+