ओबामा बोले, अमेरिका मैं आपके साथ फिर दांव लगा रहा हूं
ओबामा ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी लोगों की तरह ही मजबूत और दृढ़ हैं और उन्हें पता है कि सरकारी सेवा खुद के लिए नहीं होती बल्कि आपके लिए होती है।
फिलाडेल्फिया। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में सभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से हिलेरी के समर्थन में मतदान की उम्मीद जताई।

हिलेरी के समर्थन में ओबामा ने की रैली
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के आखिरी दिन बराक ओबामा ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में सभा की। उन्होंने लोगों से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन की अपील की।
ओबामा ने कहा कि आप किसी के खिलाफ वोट नहीं कर रहे हैं, आप में कुछ खास है जो आप हिलेरी क्लिंटन को वोट दे रहे हैं।
ओबामा ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी लोगों की तरह ही मजबूत और दृढ़ हैं और उन्हें पता है कि सरकारी सेवा खुद के लिए नहीं होती बल्कि आपके लिए होती है।
ट्रंप पर ओबामा का निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि न्यूक्लियर कोड्स के साथ आप डोनाल्ड ट्रंप पर विश्वास नहीं कर सकते।
ओबामा ने कहा कि अमेरिका मैं आपके साथ फिर से दांव लगा रहा हूं, आपके कल के लिए ये दांव लगा रहा हूं, अपना वोट उसे बिल्कुल मत दीजिए जो संविधान का सम्मान नहीं करता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने फिलाडेल्फिया में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव एकता और बंटवारे के बीच का चुनाव है।
हिलेरी ने किया प्रचार, लोगों से मांगा समर्थन
हिलेरी ने कहा कि हम इस देश को प्यार करते हैं लेकिन हम इसकी कमियों पर आंख नहीं बंद कर सकते हैं। मुझे लगता है कि अमेरिका के अच्छे दिन अभी आना बाकी है।
हिलेरी ने कहा कि कल हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है। अगर आप मानते हैं कि मिडिल क्लास की प्रगति ही अमेरिका की प्रगति है तो आपको वोट करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications