बाइडेन के काफिले का ड्राइवर पहुंच गया था UAE क्राउन प्रिंस के होटल, हिरासत में लिया गया, जानें क्या हुआ?
Biden's G20 convoy detained: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत दौरा खत्म हो गया है और वो नई दिल्ली से वियतनाम चले गये हैं, लेकिन सूत्रों ने कहा है, कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले के एक ड्राइवर को शनिवार को दिल्ली में हिरासत में लिया गया था, हालांकि, बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
सूत्रों ने कहा, कि यह घटना तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले की एक कार, होटल ताज में घुस गई, जहां संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ठहरे हुए थे। कार पर कई स्टिकर लगे हुए थे, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने फौरन अलर्ट जारी कर दिया।

ड्राइवर से की गई पूछताछ
रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ करने पर, कार के ड्राइवर ने कहा, कि उसे सुबह 9.30 बजे आईटीसी मौर्य पहुंचना था, जहां राष्ट्रपति बाइडेन ठहरे हुए थे। लेकिन, वो अपने एक पैसेंजर को लेकर होटल ताज पहुंचा है, जिसे उसने लोथी एस्टेट क्षेत्र से रिसीव किया था।
ड्राइवर ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया, कि उसे प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं थी।
जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने कुछ देर पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया, और फिर उस कार और ड्राइवर को राष्ट्रपति बाइडेन के काफिले से हटा दिया गया।
आपको बता दें,कि राष्ट्रपति बाइडेन दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे और उसी दिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की थी और फिर आज सुबह दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह वियतनाम के लिए रवाना हो गए।
बाइडेन ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन के प्रमुख सत्रों में भी भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications