क्‍या पाकिस्‍तान को 60 दिनों के अंदर आतंकी देश घोषित करेंगे ओबामा?

वाशिंगटन। पाकिस्‍तान को आतंकी देश घोषित करने के मकसद से एक ऑनलाइन मुहिम अमेरिका में शुरू की गई थी। इस याचिका पर अब तक 100,000 लोगों ने साइन कर दिए हैं। इसके साथ ही यह याचिका व्‍हाइट हाउस की ओर से आधिकारिक जवाब के योग्‍य हो गई है।

pakistan-terror-state-barack-obama.jpg

60 दिनों में देना होगा जवाब

ओबामा प्रशासन को अब इस याचिका का जवाब देना होगा। इस ऑनलाइन याचिका की शुरुआत पिछले हफ्ते भारतीय-अमेरिकियों की ओर से कई गई थी।

यह याचिका पिछले हफ्ते व्‍हाइट हाउस वेबसाइट पर तीसरी सबसे लोकप्रिय याचिका बन गई थी।

करीब 110,000 लोगों ने इस याचिका को साइन किया था। अब अगले 60 दिनों के अंदर ओबामा प्रशासन को इस याचिका का जवाब देना होगा।

21 सितंबर को हुई शुरुआत

21 सितंबर को इस याचिका की शुरुआत की गई थी। अमेरिकी कांग्रेस की आतंकवाद पर बनी समिति के चेयरमैन टेड पो और उनके साथ अमेरिकी कांग्रेस के एक और सदस्‍य डाना रोहराबाशर ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्‍स में पाक को आतंकी देश घोषित करने के लिए इस याचिका को पेश किया था।

ओबामा ने की है शुरुआत

इस याचिका में कहा गया है कि यह अमेरिका, भारत और दुनिया के उन सभी देशों के लिए काफी अहम है जो आज पाक में पल रहे आतंकवाद को झेलने के लिए मजबूर हैं।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की ओर से व्‍हाइट हाउस की वेबसाइट पर 'वी द पीपुल' नाम से ऑनलाइन याचिका की पहल की गई है।

इसके तहत अमेरिकी नागरिकों को ओबामा प्रशासन की ओर से किसी खास मुद्दे को लेकर अभियान शुरू करने की मंजूरी मिलती है।

क्‍या कहा व्‍हाइट हाउस ने

वहीं दूसरी ओर व्‍हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि फिलहाल उसका ध्‍यान पाकिस्‍तान के साथ मिलकर काउंटर -टेररिज्‍म की क्षमताओं को बढ़ाने पर है ताकि पाक अपनी सरजमीं पर पैदा हो रहे आतंकवाद से निपट सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+