यूएस हाउस पैनल ने ट्रंप के खिलाफ तय किए आरोप, महाभियोग के ड्राफ्ट को दी मंजूरी
Recommended Video
वॉशिगटन। अमेरिकी सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दो आरोपों को मंजूरी दे दी। इस तरह कथित कदाचार के लिए प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सदन की न्यायिक समिति में डेमोक्रैट्स और रिपब्लिकन सांसदों ने 17 के मुकाबले 23 वोटों से मतदान किया। इस तरह अमेरिका के इतिहास में ट्रंप ऐसे तीसरे राष्ट्रपति बन जाएंगे, जिनके खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

राष्ट्रपति ने इस जांच को 'कपटी' बताकर इसकी आलोचना की है लेकिन डेमोक्रेट्स का मानना है कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत है कि ट्रम्प ने देश के ऊपर अपने निजी राजनीतिक हितों को तरजीह दी। ट्रंप पर व्यक्तिगत फायदे के लिए करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल करने का आरोप है। उन्होंने पैसों के जोर पर विदेशी सरकार पर दबाव डाला कि वह अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करे।
ट्रंप का मामला बिल क्लिंटन की बजाय रिचर्ड निक्सन के मामले से ज्यादा मिलता-जुलता है। रिचर्ड निक्सन धोखे से फिर चुनाव जीतना चाहते थे। कांग्रेस की न्यायिक समिति ने इन दोनों धाराओं पर बुधवार और गुरुवार को सार्वजनिक चर्चा की। ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर ज़ेलेन्स्की के साथ जुलाई में फोन पर हुई बातचीत के संबंध में सितम्बर में एक अनाम व्हिसलब्लोअर के शिकायत करने के बाद महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications