भारत-पाक के बीच बातचीत बंद, ओबामा को हो रहा सिरदर्द!
वाशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच जो शांति प्रक्रिया रुकी हुई है, उसे लेकर अमेरिका को चिंताएं हो रही हैं। अमेरिका ने एक बार फिर से दोनों देशों के बीच शांति प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है।

भारत-पाक रिश्तों पर अमेरिका का नजरिया
ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन का मानना है कि अमेरिका दोनों देशों को शांति प्रक्रिया और बातचीत के लिए फिर से प्रोत्साहित करना चाहता है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का इच्छुक है।
ओबामा ने कहा परमाणु हथियारों में कमी लाएं भारत पाक
भारत ने दिया राष्ट्रपति ओबामा को जवाब
शांति प्रक्रिया से दोनों का फायदा
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के डिप्टी स्पोक्सपर्सन मार्क टोनर ने रुटीन मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अमेरिका मानता है कि अगर भारत और पाक के बीच संबंध सामान्य होते हैं तो दोनों देशों को फायदा होगा।
टोनर ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों को बातचीत के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है ताकि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो।
जासूस के मुद्दे पर चुप अमेरिका
टोनर ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें उनसे पाक हाई कमिश्नर अब्दुल बासित के बयान से जुड़ा सवाल किया गया था। बासित ने गुरुवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत निलंबन की स्थिति में है।
वहीं टोनर ने पिछे दिनों बलूचिस्तान में गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी से जुड़े प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। पाकिस्तान का आरोप है कि यह भारतीय नागरिक भारत की एक जासूसी एजेंसी के लिए काम करता है।
ओबामा क्यों परेशान
पिछले कुछ दिनों से भारत और पाक के बीच उतार-चढ़ाव वाले रिश्तों पर अमेरिका बराबर अपनी नजरें बनाए हुए है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दोनों देशों को करीब लाने के मकसद से ही पिछले दिनों संपन्न हुई न्यूक्लिय सिक्योरिटी समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को इनवाइट किया था।
पीएम नवाज को लाहौर ब्लास्ट की वजह से अपना अमेरिका दौरा रद्द करना पड़ा था। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति ओबामा ने दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों की होड़ का जिक्र किया था। उन्होंने दोनों देशों से इन हथियारों में कमी लाने का अनुरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications