North Carolina shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत
North Carolina shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत
US North Carolina shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में 5 मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी है। मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने कहा एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना उत्तरी कैरोलिना में फायरिंग के दौरान हुई। इस घटना के बाद उत्तरी कैरोलिना को बंद कर दिया गया है।

बाल्डविन ने कहा कि 5 मौत के अलावा पुलिस अधिकारी सहित कम से कम दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों को इलाज के लिए WakeMed अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने मेयर को बताया कि संदिग्ध को 'पकड़' लिया गया है। एबीसी न्यूज के मुताबिक संदिग्ध शूटर एक टीनएजर हो सकता है। उसे लंबी बंदूक के साथ एक सफेद कपड़े में देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध को अधिकारियों ने गैरेज में बंद कर दिया था।
हालांकि मेयर ने गोलीबारी के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। लेकिन उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका में इन हिंसा को रोकने की जरूरत है।
उत्तरी कैरोलिना के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को एक कम से कम चार लोगों को गोली मारने और घायल करने के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वे शूटिंग स्थल पर मौजूद हैं और स्थानीय निवासियों से घर में रहने की अपील की है।
WakeMed अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि शूटिंग से जुड़े कम से कम चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन कोई अन्य जानकारी फौरन नहीं दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications