डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की एक और कोशिश? कार्यक्रम के पास चाकू लेकर मौजूद शख्स को पुलिस ने मारी गोली

Donald Trump: क्या डोनाल्ड ट्रंप पर एक और हमला करने की कोशिश की गई थी? ये सवाल इसलिए, क्योंकि विस्कॉन्सिन में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान ओहियो के पुलिस अधिकारियों ने चाकू लेकर घूम रहे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है।

रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन कार्यक्रम में ही डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है और इस कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी के तमाम छोटे और बड़े नेता पहुंचे हुए हैं। ये कार्यक्रम चारों दिनों तक चलने वाली है और तीसरे दिन पुलिस ने चाकू लेकर आए शख्स को गोली मार दी है।

Knife-wielding man shot dead near Trump s party event

डोनाल्ड ट्रंप पर तीन दिन पहले हुए जानलेवा हमले के बाद सीक्रेट सर्विस ने उनकी सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी है और सुरक्षा में लगे अधिकारी मैक्सिमम पैमाने पर अलर्ट में हैं, क्योंकि पिछले हमले को रोकने में नाकाम रहने के बाद सीक्रेट सर्विस सवालों के घेरे में है।

चाकू लेकर आए शख्स को पुलिस ने मारी गोली

मिल्वौकी के पुलिस प्रमुख जेफरी नॉर्मन ने अमेरिकी समयानुसार मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है, कि कोलंबस, ओहियो के पुलिस विभाग के पांच सदस्यों ने एक व्यक्ति पर गोली चलाई, जिसके दोनों हाथों में चाकू था और उसने चाकू फेंकने की चेतावनी को मानने से इनकार कर दिया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, कि पुलिस की तरफ से दी जा रही चेतावनी के बाद भी उसने एक निहत्थे शख्स पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद उसपर गोलियां चलाई गईं। पुलिस प्रमुख ने कहा, कि घटनास्थल से दो चाकू बरामद किए गए हैं। नॉर्मन ने कहा, "ये अधिकारी, जो इस क्षेत्र के नहीं थे, उन्होंने आज किसी की जान बचाने के लिए खुद ही ये कार्रवाई की है।"

हालांकि, मिल्वौकी के निवासियों को यह गोलीबारी रास नहीं आई है, और उन्होंने सवाल उठाया है, कि सम्मेलन स्थल से लगभग एक मील दूर स्थित उनके पड़ोस में बाहरी राज्य के अधिकारी क्यों थे? कोलंबस पुलिस विभाग, साथ ही मिल्वौकी के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ और सम्मेलन के संयुक्त कमांड सेंटर के प्रवक्ता, सभी ने कहा, कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे यह पता चले कि इस गोलीबारी का सम्मेलन से कोई संबंध है।

मिल्वौकी में बाहरी राज्य के अधिकारी क्यों थे?

सोमवार से शुरू हुए और गुरुवार को समाप्त होने वाले रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए अलग अलग क्षेत्रों से हजारों अधिकारी मिल्वौकी में मौजूद हैं। सम्मेलन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा शनिवार को पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर हत्या के प्रयास के बाद आई है, जिसने अमेरिका को हिलाकर रख दिया था।

मिल्वौकी के पुलिस प्रमुख नॉर्मन ने कहा है, कि कोलंबस से साइकिल गश्ती दल का हिस्सा रहे 13 अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में बैठक कर रहे थे, जब उन्होंने विवाद होते देखा। उन्होंने कहा, "अधिकारियों ने देखा, कि एक व्यक्ति दोनों हाथों में चाकू लिए हुए था और एक अन्य निहत्थे व्यक्ति के साथ विवाद कर रहा था।" अधिकारियों ने तभी गोली चलाई, जब व्यक्ति ने चाकू फेंकने के आदेश को बार बार मानने से मना कर दिया और निहत्थे व्यक्ति को चाकू मारने के लिए आगे बढ़ा।

लेकिन मारे गए व्यक्ति की चचेरी बहन लिंडा शार्प ने आरोप लगाया है, कि "वे हमारे कम्युनिटी में आए और हमारे परिवार के सदस्य को यहीं एक सार्वजनिक पार्क में गोली मार दी...आप हमारे शहर में क्या कर रहे हैं, लोगों को गोली मार रहे हैं?"

लिंडा ने मारे गये शख्स की पहचान सैमुअल शार्प के रूप में की है, जो उस सड़क के उस पार एक टेंट कैंप में रहता था, जहां गोलीबारी हुई थी।

फ्रेंड्स विदाउट शेल्टर के एक स्वयंसेवक केनेथ जॉनसन ने कहा, कि वह अक्सर उस व्यक्ति और टेंट में रहने वाले अन्य लोगों के लिए भोजन पहुंचाते थे - और सवाल किया, कि एक बाहरी राज्य का अधिकारी उस स्थान पर क्या कर रहा था? डेविड पोर्टर, जो उस व्यक्ति को भी जानते थे, उन्होंने उसकी मौत पर गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, "अगर एमपीडी (मिल्वौकी पुलिस) वहां होती, तो वह व्यक्ति अभी जीवित होता।"

पुलिस की गोलीबारी पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि यह गोलीबारी किंग पार्क के पास हुई, जो ट्रंप के कार्यक्रम स्थल कन्वेंशन सेंटर से एक मील से ज्यादा दूर है। ऐसे में लोगों का पूछना है, कि क्या वो एक मील दूर से चाकू से ट्रंप पर हमला करने वाला था?

AK-47 से लैस शख्स गिरफ्तार

यह घटना तब हुई, जब एक AK-47 पिस्तौल से लैस और स्की मास्क पहने एक व्यक्ति को सोमवार को फिसर्व फोरम से कुछ ही ब्लॉक दूर से गिरफ्तार किया गया, जहां मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन आयोजित किया जा रहा है। एक संघीय कानून प्रवर्तन स्रोत ने फॉक्स न्यूज से इसकी पुष्टि की है। होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेटर्स और कैपिटल पुलिस RNC परिधि के पास निगरानी कर रहे थे, जब उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को आते देखा।

तलाशी के बाद, पुलिस को संदिग्ध के बैग में एक बंदूक और एक पूरी मैगजीन मिली। हालांकि उसके इरादे स्पष्ट नहीं थे। मिल्वौकी काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी का कार्यालय संदिग्ध के खिलाफ संभावित आरोपों की समीक्षा कर रहा है, जिसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस ने आगे कहा, कि उस व्यक्ति के पास विस्कॉन्सिन राज्य के लिए हथियार का लाइसेंस नहीं है। इस बीच, मिनेसोटा के एक अमेरिकी प्रतिनिधि, डेरिक वैन ऑर्डेन ने कहा, कि जब वह RNC स्थल में प्रवेश करने का इंतजार कर रहे थे, तब एक प्रदर्शनकारी ने उन पर हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+