इजराइल-हमास जंग में एक और आतंकी संगठन की एंट्री, हूती विद्रोही के हमले को अमेरिकी युद्धपोत ने किया नाकाम

इजराइल और हमास के बीच पिछले 14 दिनों से जंग जारी है। दोनों पक्षों के बीच चल रही इस जंग में हिज्बुल्ला के साथ हूती भी उतर चुके हैं। हिज्बुल्ला और हूती हमास के समर्थन में इजरायल पर हमले कर रहे हैं। हालांकि इसमें उसे सफलता हासिल नहीं हो पाई है।

दो अमेरिकी अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि मिडिल ईस्ट में सक्रिय एक अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यमन के तट के पास के हमले को नाकाम कर दे रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत ने यमन के हूती विद्रोहियों की क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों को सेकेंडों में मार गिराया है।

US warship intercepts missiles

पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर के अनुसार, USS कार्नी उत्तरी लाल सागर में काम कर रहा है। उसने हूती विद्रोहियों द्वारा लॉन्च किए गए तीन लैंड अटैक क्रूज मिसाइलों और कई ड्रोन को मार दिया है। इन घातक मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया।

उन्होंने एक ब्रीफिंग में कहा, 'यह कार्रवाई वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन है, जिसे हमने मध्य पूर्व में बनाया था और हम अपने सहयोगियों और इस क्षेत्र में हमारे हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल को तैयार हैं।'

राइडर ने कहा कि उनका टार्गेट क्या था, यह अभी पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता। लेकिन ये मिसाइल यमन से लॉन्च हुआ और लाल सागर के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा था, ऐसे में संभवतः इसका निशाना इजराइल था। उन्होंने ये भी कहा कि इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर हाल के दिनों में कई बार हमले हुए हैं।

बता दें कि यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन जताया है। पिछले हफ्ते हूती विद्रोही समूह के नेता अब्देल-मालेक अल-हौथी ने संयुक्त राज्य अमेरिका को इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में हस्तक्षेप करने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

कौन हैं हूती?

हूतियों का उदय 1980 के दशक में यमन में हुआ। यह यमन के उत्तरी क्षेत्र में शिया मुस्लिमों का सबसे बड़ा आदिवासी संगठन है। हूती उत्तरी यमन में सुन्नी इस्लाम की सलाफी विचारधारा के विस्तार के विरोध में हैं।

ईरान पर हूतियों की मदद के आरोप लगते रहे हैं। बताया जाता है कि हूती विद्रोहियों को सीधे तौर पर ईरान का समर्थन हासिल है। दरअसल, ईरान शिया बहुल देश है और हूती मुस्लिम भी इसी समुदाय से आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+