भारत ने चीन को दो तरफ से घेरा, ताइवान पर मजबूर हुआ ड्रैगन, अमेरिकी नौसेना प्रमुख का बड़ा बयान
अमेरिकी नौसेना प्रमुख एडम माइक गिल्डे ने भारत-चीन को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि चीन का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भारत भविष्य में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार होगा।
नई दिल्ली, 29 अगस्तः अमेरिकी नौसेना प्रमुख एडम माइक गिल्डे ने भारत-चीन को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि चीन का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भारत भविष्य में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार होगा। निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के सर्वोच्च रैंक वाले नौसेना अधिकारी, गिल्डे ने गुरुवार को वाशिंगटन में हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक व्यक्तिगत संगोष्ठी में कहा कि भारत, चीन को दो मोर्चों पर बड़ी टक्कर दे रहा है।

भारत भविष्य का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार
अमेरिका के सर्वोच्च रैंक वाले नौसेना अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत की यात्रा पर अधिक समय बिताया है क्योंकि वह नई दिल्ली को भविष्य का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार मानते हैं। बीते साल अपनी पांच दिवसीय यात्रा का उल्लेख करते हुए एडमिरल गिल्डे ने कहा कि हिंद महासागर युद्धक्षेत्र हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है। इसके पीछे तथ्य यह है कि भारत और चीन के बीच उनकी आपसी सीमा को लेकर थोड़ी झड़प बनी हुई है... और यह रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।
Recommended Video

भारत की वजह से चीन की बढ़ी परेशानी
निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, गिल्डे ने कहा कि हिमालय में भारत और चीन के बीच सीमा संघर्ष बीजिंग के लिए दो मोर्चों की समस्या है, जो अमेरिकी रणनीतिकारों के बीच गहन चर्चा का विषय बन गया है। गिल्डे ने कहा, अब चीन को न केवल दक्षिण चीन सागर और ताइवान जलडमरूमध्य की ओर देखने के लिए मजबूर होना होगा, बल्कि उन्हें अब भारत की ओर भी देखना होगा।

हिमालय सीमा पर चीन को परेशान कर सकता है भारत
इससे पहले जून में जब क्वाड के नेता जापान में बैठक कर रहे थे, पेंटागन के एक अधिकारी एलब्रिड कोल्बी ने निक्की एशिया को कहा था कि भारत, ताइवान पर स्थानीय लड़ाई में सीधे योगदान नहीं दे सकता लेकिन यह देश हिमालय की सीमा पर चीन को बार-बार परेशान कर सकता है। एलब्रिड कोल्बी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि ताइवान के आसपास एक मजबूत यूएस-जापान गठबंधन से चीन को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है जिससे भारत को भी बराबर लाभ मिलता है।

मजबूत भारत है चीन के लिए परेशानी
डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में 2018 की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति के प्रमुख लेखक कोल्बी ने कहा था कि अमेरिका और जापान को भारत की जरूरत है। भारत दक्षिण एशिया में जितना मजबूत होता जाएगा चीन को उतनी ही दिक्कत होती जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications