जापान में अमेरिकी नेवी के बेस पर फायरिंग, बेस बंद
जापान में अमेरिकी नौसेना के बेस पर फायरिंग। बेस को किया गया बंद। नौसेना का कहना शूटर के बारे मेंं कोई जानकारी नहीं।
टोक्यो। जापान के सेसेबा में स्थित अमेरिकी नौसेना के बेस पर फायरिंग की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद इस नौसेना के बेस को बंद कर दिया गया है। गुरुवार की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने बेस पर फायरिंग की।

कुछ देर तक बंद रहने के बाद इसे फिर से खोल दिया गया। यूएस नेवेल फोर्सेज जापान की ओर से ट्वीट किया गया कि सेसेबो में फ्लीट एक्टिविटीज सही हैंं।
शूटर के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल सका है। बेस पर सामान्य संचालन को फिर से शुरू कर दिया गया है।
सेसेबो टोक्यो के पश्चिम में स्थित है और टोक्यो से इसकी दूरी 980 किमी है। फायरिंग के बाद एतिहायत के तौर पर बिल्डिंग की तलाशी ली गई और फिर इसे बंद किया गया।
सेसेबा क्यूशू द्वीप पर स्थित है और यहां पर मौजूद अमेरिकी बेस अमेरिका के लिए काफी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications