अमेरिका: रैपर ट्रैविस स्कॉट के म्यूजिक फेस्टिवल में मची भगदड़, आठ लोगों की मौत, कई घायल
अमेरिका में म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान आठ लोगों के मारे जाने और कई लोगो के घायल होने की खबर है।
ह्यूस्टन, नवंबर 06: अमेरिका के ह्यूस्टन में एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि, कई लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी संगीत समारोह में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहीं, ह्यूस्टन फायर प्रमुख सैमुअल पेना ने कहा कि, "आज रात हमारे पास कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।" एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में मौत का कारण भगदड़ बताया जा रहा है।

कैसे मची भगदड़?
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रैपर ट्रैवर स्कॉट के एस्ट्रोवर्ट म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े थे और उसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों की हार्ट अटैक भी आई है। आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि ट्रैविस स्कॉट के एस्ट्रोवर्ल्ड फेस्टिवल में मंच के सामने भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई थी, जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे को दबाना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट में ग्यारह लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया और आठ की मौत हो गई। इस कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों को चोटों आईं हैं, जिनवका इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक छोटे से जगह में 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंच गये थे। वहीं, हैरिस काउंटी के काउंटी जज, स्थानीय राजनीतिज्ञ लीना हिडाल्गो ने हादसे को काफी दर्दनाक बताया है।












Click it and Unblock the Notifications