अमेरिका: शिकागो के फ्रीडम डे परेड में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, 24 घायल

नई दिल्ली, 5 जुलाई: अमेरिका में गन कल्चर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को शिकागो के हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था। इस मौके पर वहां परेड भी निकाली गई, लेकिन अचानक अज्ञात हमलावारों ने गोलीबारी शुरू कर दी। अभी तक इस घटना में 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे। प्रशासन ने जनता से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है।

us

शिकागो की स्थानीय मीडिया के मुताबिक हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे पर परेड हो रही थी। परेड शुरू होने के 10 मिनट बाद अज्ञात हमलावर वहां पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि वहां पर तेज धमाके की आवाज आई थी, जिसको सुनते ही बहुत से लोग भाग गए। न्यूज एजेंसी राइटर्स के मुताबिक अभी तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 24 लोग घायल हैं। जिनको आसपास के अस्पतालों में भेज गया है। वहीं घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

घटना के बाद इलिनोइस पुलिस ने ट्वीट कर लिखा कि हाईलैंड पार्क इलाके में गोलीबारी हुई है। वहां पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है। लोगों से अपील की जा रही है कि वो उस इलाके की ओर ना जाएं। वहीं दूसरी ओर घायलों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

बिल्डिंग से हुई फायरिंग?
वहीं हमले को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस को आशंका है कि हमलावर काली एसयूवी में आए थे, जबकि कुछ लोग दावा कर रहे कि उन्होंने किसी इमारत से फायरिंग की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमले के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। उनका पहला मकसद घायलों को अस्पताल पहुंचना और हमलावरों को पकड़ना है। इस वजह से पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+