न्‍यूयॉर्क के ऊपर से गुजरता हुआ अटलांटिक सागर में जा गिरा चीन का 100 फीट लंबा रॉकेट, तीन दशक बाद ऐसी घटना

वॉशिंगटन। चीन ने पिछले दिनों अपने जिस रॉकेट को लॉन्‍च किया था, अब वह अंतरिक्ष से अटलांटिक सागर में गिर गया है। 100 फीट लंबा और 16 फीट चौड़ा यह रॉकेट अनियंत्रित होकर गिरा है और यूएस मिलिट्री इस पर लगातार नजर बनाए हुए थी। बताया जा रहा है कि दशकों में अंतरिक्ष की कक्षा से जमीन पर गिरने वाला ऑब्‍जेक्‍ट है। पांच मई को चीन ने लॉन्‍ग मार्च 5B रॉकेट को वेनछांग लॉन्‍च सेंटर से लॉन्‍च किया था।

Long-March-5B-rocket.jpg

चीन का सबसे बड़ा रॉकेट

चीनी सरकारी चैनल सीसीटीवी के मुताबिक चीन ने सफलतापूर्वक अपने सबसे बड़े कैरियर रॉकेट को लॉन्‍च किया है जो नई पीढ़ी के अंतरिक्ष यान को लेकर रवाना हुआ है। द एपॉच टाइम्‍स की ओर से बताया गया है कि रॉकेट करीब 8,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया था और तब से ही यह पृथ्‍वी की तरफ आ रहा था। पिछले 30 दशकों में यह कोई पहला ऐसा ऑब्‍जेक्‍ट है जो अंतरिक्ष से अनियंत्रित होकर धरती पर गिरा है। अमेरिकी स्‍पेस फोर्स के 18वीं स्‍पेस कंट्रोल स्‍क्‍वाड्रन की तरफ से बताया गया है कि सोमवार को यह अटलांटिक महासागर में गिर गया है।15 मिनट से कम समय में भी रॉकेट धरती की कक्षा में दाखिल हुआ और सीधा न्‍यूयॉर्क के ऊपर से होता हुआ महासागर में गिर गिया।

आखिरी बार 1991 में हुई थी ऐसी घटना

इस रॉकेट का वजन करीब 20 मीट्रिक टन था। हावर्ड में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रोफेसर जोनाथन मैक्‍डॉवेल के मुताबिक आखिरी बार सन् 1991 में सोवियत संघ का सालयुत 7 अंतरिक्ष स्‍टेशन से जमीन पर गिरा था। पांच मार्च को चीन ने भारी रॉकेट के क्षेत्र में कदम रख दिया है। लॉन्‍ग मार्च 5B केरोसिन से चलने वाले इंजन से चलता है। चीन की तरफ से मार्च में कहा गया था कि उसका मकसद बिना किसी क्रू के एक प्रयोगात्‍मक स्‍पेसक्राफ्ट लॉन्‍च करना है। चीन ने इसे उस विस्‍तृत स्‍पेसफ्लाइट प्रोग्राम का हिस्‍सा बताया गया था जिसमें आने वाले समय में अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस स्‍टेशन तक लेकर जाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+