अमेरिकी सेना ने 3000 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला, युनाइटेड एयरलाइंस ने फ्लाइट की रूटिंग शुरू की
काबुल, 18 अगस्त। अफगनिस्तान में तालिबान के नियंत्रण के बाद अब यहां फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। युनाइटेड एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के चलते हमने अफगानिस्तान एयरस्पेस के प्रभावित होने की वजह से विमानों को दूसरे रूट से ले जाने का काम शुरू कर दिया है। हम FAA और IATA के साथ मिलकर काम जारी रखेंगे और इसका हल निकालेंगे कि कैसे प्रभावित रूट के चलते उड़ानों को जारी रखा जाए। युनाइटेड एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि फिलहाल हमारी भारत जाने वाली उड़ाने ही प्रभावित हैं। बता दें कि इस बीच अमेरिकी सेना ने 3000 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाल लिया है। वहीं भारत भी लगातार अपने नागरिकों को यहां से निकालने की कोशिश में जुटा है।













Click it and Unblock the Notifications