अमेरिका मध्यावधि चुनाव में हार गये डोनाल्ड ट्रंप, बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेट पर कब्जा
व्हाइट हाउस में बचे अपने पहले कार्यकाल के बाकी बचे दो सालों में राष्ट्रपति बाइडेन की पार्टी को सीनेट में बहुमत मिलना उनकी ताकत को और बढ़ा देगा।
US Mid Term Election: साल 2024 राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी ठोकने के लिए उत्साहित पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बहुत बड़ा झटका लगा है और उनकी पार्टी सीनेट का चुनाव हार गई है। चुनाव से पहले से ही ये अनुमान लगाया जा रहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी बड़ी जीत हासिल करने वाली है, लेकिन चुनाव के बाद बाजी पूरी तरह से पलट गई और जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी को सीनेट में बहुमत हासिल हो गया है, ऐसा दावा अमेरिकी मीडिया की तरफ से किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप को बहुत बड़ा झटका
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, नेवादा में करीबी मुकाबलों में बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत हासिल कर ली है और इसके साथ ही बाइडेन की पार्टी को बहुमत मिल गया है। डेमोक्रेट्स के पास अब रिपब्लिकन की तुलना में 49 सीटों के मुकाबले 50 सीनेट सीटें हो गई हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी अमेरिका के नेवादा में बाइडेन की पार्टी के उम्मीदवार कैथरीन कोर्ट्ज मस्टो को जीत मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब डेमोक्रेट्स को बहुमत पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए सिर्फ एक और सीट जीतने की जरूरत है। नेवादा और जॉर्जिया के चुनावी नतीजे के साथ-साथ इन दोनों राज्यों ने जो बाइडेन को दो और साल शक्ति के साथ काम करने का रास्ता खोल दिया है।

और शक्तिशाली हो गये बाइडेन
व्हाइट हाउस में बचे अपने पहले कार्यकाल के बाकी बचे दो सालों में राष्ट्रपति बाइडेन की पार्टी को सीनेट में बहुमत मिलना उनकी ताकत को और बढ़ा देगा। इसका मतलब है, कि डेमोक्रेट के पास बाइडेन के न्यायिक प्रत्याशियों की पुष्टि करने की क्षमता होगी। डोनाल्ड ट्रंप के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका इसलिए भी है, क्योंकि चुनावी रिजल्ट यही बताते हैं, कि बाइडेन के चुनावी कैम्पेन को लोगों ने नकार दिया है और उन्होंने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में हुए फर्जीवाड़े को लेकर जो आरोप लगाए थे, उसे जनता ने अस्वीकार कर दिया है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए नाक की लड़ाई बन गई थी, जिसमें आखिरी जीत बाइडेन की पार्टी को मिली है। चूंकी अमेरिका पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी समेत जियोपॉलिटिक्स को लेकर संघर्ष कर रहा है, लिहाजा इस नतीजे के मायने ये भी निकाले जा रहे हैं, इन मुद्दों पर भी जनता बाइडेन के साथ है।

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में ट्रंप को बढ़त
हालांकि, हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी धीरे धीरे बहुमत की तरफ बढ़ रही है। 435 सीटों वाले हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में अभी तक रिपब्लिकन पार्टी को 211 सीटें मिली हैं, जबकि बाइडेन की पार्टी को अभी तक 204 सीटें मिली हैं। सदन में बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत है। जॉर्जिया 6 दिसंबर को एक रन-ऑफ चुनाव का आयोजन होगा, क्योंकि सीनेट के किसी भी उम्मीदवार ने एकमुश्त बहुमत हासिल नहीं किया।

ट्रंप कर सकते हैं बड़ा ऐलान
इस बीच खबर ये भी है, कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते 2024 में होने वाले राष्ट्र्पति चुनाव के लिए दावेदारी का ऐलान कर सकते हैं। द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सहयोगी और लंबे समय के सलाहकार जेसन मिलर ने शुक्रवार को स्टीफन बैनन के रेडियो शो के दौरान संकेतों में इसकी जानकारी दी है। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन से चुनाव हारने के बाद फर्जी वोटिंग का आरोप लगाने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने इसी महीने कहा था, कि 15 नवंबर को वो कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं। जेसन मिलर ने शुक्रवार को कहा कि, "(पूर्व) राष्ट्रपति ट्रम्प मंगलवार को घोषणा करने जा रहे हैं, कि वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान करेंगे। और यह एक बहुत ही प्रोफेशनल घोषणा होने जा रही है।" मिलर ने व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकार,जिनके रेडियो शो 'वॉर रूम' में वह दिखाई देने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications