US Midterm Election Results: Trump टांय-टांय फिस्स के पीछे ईरान? 4 Point में उपराष्ट्रपति JD वेंस ने खोले राज

US Midterm Election Results 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है। इस चुनावी नतीजे के बाद अब खुद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजहों पर बड़ा खुलासा किया है।

वेंस ने इसके लिए सीधे तौर पर ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबी पोस्ट में कहा कि 2024 में ट्रंप-वेंस की जोड़ी को वोट देने वाले कई मतदाता इस बार नाराज होकर डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ चले गए। उनके मुताबिक, रिपब्लिकन समर्थक मतदान केंद्रों तक तो पहुंचे, लेकिन उनमें से कई ने पार्टी के उम्मीदवारों को वोट नहीं दिया।

us-midterm-election-results

वेंस ने मतदाताओं की नाराजगी के पीछे 4 प्रमुख मुद्दे गिनाए, ईरान युद्ध खत्म करना, महंगाई और जीवनयापन की लागत कम करना, अमेरिका फर्स्ट नीति पर लौटना और इजराइल के साथ अमेरिकी रिश्तों में बदलाव करना। उनका यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को जरूरी बताता रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ईरान युद्ध ने अमेरिकी चुनावों को कैसे प्रभावित किया और क्या रिपब्लिकन पार्टी के पारंपरिक समर्थक ही उससे दूर हो गए? आइए जानते हैं...

जेडी वेंस ने हार के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार (4 नवंबर) को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में साफ कहा कि रिपब्लिकन पार्टी की हार की सबसे बड़ी वजह ईरान युद्ध है। उन्होंने लिखा, 'हमारी हार की वजह युद्ध है। राष्ट्रपति ने खुद पिछली रात यही बात कही थी।' वेंस ने कहा कि चुनाव से पहले उनकी टीम मतदान के आंकड़ों और मतदाताओं की भागीदारी पर नजर रख रही थी। कई राज्यों में रिपब्लिकन समर्थकों का मतदान ठीक रहा था। फ्लोरिडा में तो रिपब्लिकन मतदाताओं की संख्या डेमोक्रेट्स से करीब 9 प्रतिशत अंक ज्यादा बताई गई। लेकिन असली परेशानी मतदान केंद्रों तक समर्थकों को लाने की नहीं थी। समस्या यह थी कि 2024 में ट्रंप और वेंस को वोट देने वाले कई लोग इस बार डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर रहे थे। वेंस के मुताबिक, उनकी पार्टी को यह समझने की जरूरत है कि आखिर उसके पुराने समर्थक नाराज क्यों हुए और उन्हें वापस कैसे जोड़ा जा सकता है।

ट्रंप के समर्थकों ने रिपब्लिकन पार्टी से क्यों बनाई दूरी?

वेंस ने अपने बयान में एक पोलस्टर के सर्वे का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि सर्वे में 2024 में ट्रंप को वोट देने वाले उन मतदाताओं से बातचीत की गई, जो अब रिपब्लिकन पार्टी से नाराज थे। जब उनसे पूछा गया कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिनसे वे दोबारा रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन कर सकते हैं, तो चार प्रमुख मुद्दे सामने आए। मतदाताओं की नाराजगी के चार बड़े कारण...

us-midterm-election-results

वेंस के मुताबिक, इन मुद्दों ने रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों के बीच असंतोष पैदा किया। उन्होंने माना कि पार्टी का आर्थिक संदेश भी चुनाव के आखिरी दौर में मतदाताओं को प्रभावित करने में कमजोर रहा।

Iran War ने अमेरिका के मतदाताओं को कैसे प्रभावित किया?

ईरान के साथ सैन्य संघर्ष का असर केवल विदेश नीति तक सीमित नहीं रहा। इसका संबंध अमेरिकी अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब से भी जुड़ गया। युद्ध के दौरान तेल की कीमतों और समुद्री व्यापार को लेकर अनिश्चितता बढ़ी। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया।

अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों और महंगाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ी। ऐसे में मतदाताओं के सामने सवाल था कि विदेश में जारी सैन्य संघर्ष की कीमत आखिरकार उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में क्यों चुकानी पड़ रही है। वेंस का मानना है कि इसी नाराजगी के कारण 2024 में रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करने वाले कुछ मतदाताओं ने इस बार डेमोक्रेट्स को वोट दिया।

ट्रंप ने भी मानी ईरान युद्ध से नुकसान की बात

ईरान युद्ध को लेकर केवल जेडी वेंस ने ही सवाल नहीं उठाए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चुनावी नतीजों के बाद स्वीकार किया कि ईरान संघर्ष का रिपब्लिकन पार्टी के प्रदर्शन पर असर पड़ा है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान युद्ध चुनावी हार की वजहों में शामिल था। हालांकि, उन्होंने सैन्य कार्रवाई के फैसले पर पछतावा नहीं जताया और कहा कि उन्हें लगता है कि यह कदम जरूरी था। यानी ट्रंप और वेंस दोनों ने युद्ध के चुनावी असर को स्वीकार किया, लेकिन इसे लेकर उनके राजनीतिक दृष्टिकोण में अंतर दिखाई देता है।

ईरान युद्ध को लेकर पहले से अलग राय रखते थे जेडी वेंस?

जेडी वेंस लंबे समय से विदेशों में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप को लेकर सतर्क रुख अपनाते रहे हैं। उनकी राजनीतिक विचारधारा में अमेरिका फर्स्ट नीति और घरेलू प्राथमिकताओं को विशेष महत्व दिया जाता है।

रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने के फैसले को लेकर वेंस ने निजी तौर पर कुछ चिंताएं जताई थीं। हालांकि, फैसला हो जाने के बाद उन्होंने अमेरिकी सैन्य अभियान का समर्थन किया। इस साल सितंबर में एसोसिएटेड प्रेस को दिए बयान में वेंस ने ईरान के साथ संघर्ष को सीधे युद्ध कहने से भी परहेज किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि फिलहाल सक्रिय गोलीबारी नहीं हो रही है। दूसरी ओर, ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा था कि अमेरिका के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था। इससे साफ है कि ईरान के मुद्दे पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बीच रणनीतिक दृष्टिकोण को लेकर कुछ अंतर पहले से चर्चा में रहा है।

क्या 2028 के राष्ट्रपति चुनाव पर भी पड़ेगा असर?

2026 के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार का असर केवल मौजूदा सरकार तक सीमित नहीं रह सकता। इसका प्रभाव 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की राजनीतिक तैयारियों पर भी पड़ सकता है।

जेडी वेंस को रिपब्लिकन पार्टी में 2028 के संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवारों में प्रमुख माना जाता रहा है। लेकिन अब उनके सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ उन्हें ट्रंप प्रशासन की नीतियों का बचाव करना है, वहीं दूसरी तरफ उन मतदाताओं का भरोसा भी हासिल करना है, जो ईरान युद्ध और महंगाई से नाराज हैं।

वेंस ने अपने बयान में कहा कि पार्टी को अपनी गलतियों पर ईमानदारी से चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में कुछ नेता हार की वजह के रूप में अवैध प्रवासियों को माफी देने जैसे मुद्दे उठाएंगे, लेकिन उनके मुताबिक इससे असली समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी को सबसे पहले युद्ध, महंगाई और अमेरिका की विदेश नीति से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा।

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत का ट्रंप पर क्या असर होगा?

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति के कार्यकाल के बीच में होते हैं। इनमें प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्यों का चुनाव होता है। 2026 के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में बहुमत हासिल किया है। इससे ट्रंप प्रशासन के लिए अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाना पहले के मुकाबले कठिन हो सकता है। इसके प्रमुख प्रभाव होंगे...

  • कानून बनाने में चुनौती: ट्रंप प्रशासन को नए कानूनों और नीतियों के लिए डेमोक्रेटिक सांसदों का समर्थन हासिल करना पड़ सकता है।
  • सरकारी फैसलों की जांच: संसद की समितियां प्रशासन की नीतियों और फैसलों की अधिक गहन जांच कर सकती हैं।
  • बजट पर दबाव: सरकारी खर्च और वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी दिलाना मुश्किल हो सकता है।
  • 2028 की तैयारी: दोनों राजनीतिक दल अब अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+