US mass shooting: बर्गर खा रहे थे लोग, अचानक क्यों होने लगी अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

US Mass Shooting: अमेरिका में एक बार फिर मास शूटिंग की घटना ने लोगों को दहला दिया है। आइडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में स्थित इन-एन-आउट बर्गर रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर भी मृत मिला है और फिलहाल इलाके में कोई खतरा नहीं है।

जिस रेस्टोरेंट में यह हमला हुआ, उसका उद्घाटन महज एक सप्ताह पहले ही हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और पुलिस हमले के मकसद व आरोपी की पहचान की जांच में जुटी है।

US mass shooting

कैसे शुरू हुई फायरिंग, चंद सेकंड में अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट में लोग सामान्य तरीके से खाना खा रहे थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी। फायरिंग शुरू होते ही ग्राहक और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए पार्किंग और आसपास के सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इन-एन-आउट के कर्मचारी लाल एप्रन और टोपी पहने घबराहट में भागते नजर आए। कुछ ही पलों में पूरा इलाका चीख-पुकार से भर गया।

ये भी पढे़ं: भारतीय सामानों पर लगेगा 100% टैरिफ! अमेरिकी संसद के उच्च सदन में बिल पास, क्या है ट्रंप का प्लान?

मौत और घायलों को लेकर अब भी संशय

ट्विन फॉल्स पुलिस ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। शुरुआती रिपोर्टों में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी। वहीं, अमेरिकी मीडिया NBC न्यूज ने तीन मौत और दो लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। हालांकि पुलिस ने सिर्फ इतना कहा है कि कई लोगों की जान गई है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि मृतकों की संख्या में हमलावर शामिल है या नहीं।

मौके पर मृत मिला संदिग्ध

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास ही संदिग्ध हमलावर मृत अवस्था में मिला। उसकी पहचान और हमले के पीछे की मंशा की जांच जारी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इस वारदात में केवल एक ही एक्टिव शूटर शामिल था। हालांकि जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी मदद तो नहीं की या घटना से कोई और जुड़ा हुआ तो नहीं था।

ये भी पढ़ें: ईरान का डर दिखाकर अमेरिका से पैसा वसूली में लगा पाकिस्तान, शहबाद शरीफ ने दी ऐसी दलील, चौंक गए ट्रंप

रेस्टोरेंट के आसपास सुरक्षा कड़ी

फायरिंग के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के आसपास का पूरा इलाका घेर लिया और कई सड़कों पर आवाजाही रोक दी। एहतियात के तौर पर पेरिन ब्रिज को भी कुछ समय के लिए बंद रखा गया। बाद में पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने पुष्टि की कि संदिग्ध की मौत हो चुकी है और अब जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+