F-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल पाक भारत के खिलाफ कर सकता है!
वाशिंगटन। पाकिस्तान और अमेरिका बीच फाइटर प्लेन एफ-16 के सौदे पर अमेरिकी लॉमेकर्स ने सवाल उठाये हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 प्लेन बेचने की डील की है। इस डील पर कानूनविदों ने चिंता जताते हुए कहा है कि पाकिस्तान इन फाइटर प्लेन का इस्तेमाल आतंकवाद के खिलाफ नहीं बल्कि भारत के खिलाफ युद्ध में कर सकता है।

कानूनविदों ने ओबामा सरकार से अपने इस फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है। कांग्रेस के नेता मैट सैल्मन ने कहा कि मैंने औऱ कई कांग्रेस के सदस्यों ने ओबामा सरकार के इस फैसले के समय पर सवाल उठाये हैं। मैट ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी है, ऐसे में एफ-16 का इस्तेमाल आतंकवाद या अन्य क्षेत्रीय कट्टरपंथी ताकतों से निपटने की बजाए भारत के खिलाफ हो सकता है।
कांग्रेस के ब्रैड शेमन ने कहा कि हमें इस बात को पाकिस्तान को साफ करना चाहिए कि हम इस जेट को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए दे रहे हैं नाकि भारत के खिलाफ लड़ने के लिए। अमेरिकी संसद ने फिलहाल पाकिस्तान के साथ इस डील को रोक दिया है, जिसमें पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू जहाज देने हैं जिसकी कीमत 700 मिलियन डॉलर है।
-
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
ईरान की मिसाइल का कतर के LNG सप्लाई हब पर हमला, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने, क्या भारत पर आएगा नया संकट -
Mujtaba Khamenei: अब इजराइल और अमेरिका होगा बर्बाद! मुजतबा खामेनेई का महा-ऐलान -
Iran Heritage: ईरान से इस्लाम का नामो-निशान मिटाना चाहते US-Israel? 63000 साल पुराने इतिहास पर हमले- Video -
Kabul अस्पताल पर एयरस्ट्राइक के बाद सामने आया पहला वीडियो, दिल दहला देगा मौत का खौफनाक मंजर! -
मासूमों के खून से गमगीन हुए राशिद खान, काबुल हमलों पर अफगान क्रिकेटरों का फूटा गुस्सा -
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम!












Click it and Unblock the Notifications