अमेरिकी सांसद ने कहा पाकिस्तान आतंकियों का स्वर्ग, भारत के लिए खतरा
वाशिंगटन। कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग हादसे के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जहां राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे आतंकी हमला करार देकर पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को इसकी जानकारी दी। वहीं अब अमेरिकी कांग्रेस के सांसद पाक की भूमिका पर सवाल उठाने लगे हैं।

अमेरिका के एक प्रमुख सांसद ने पाकिस्तान को आतंकवादियों के लिए 'सुरक्षित ठिकाना' और 'कट्टरपंथी इस्लामी सोच' का गढ़ बताया। साथ ही उन्होंने पाक की सुरक्षा एजेंसियों पर अफगानिस्तान को अस्थिर करने और भारत को खतरा पहुंचाने वाले आतंकवादी समूहों की मदद करने का भी आरोप लगाया।
सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सदस्य एड रॉयस ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान में सरकारें आती हैं। सरकारें चली भी जाती हैं लेकिन पश्चिमोत्तर सीमांत आतंकियों का ठिकाना बना रहता है।
उसकी सुरक्षा सेवाएं उन्हें अच्छा इस्लामी आतंकवादी समूह मानते हुए उन्हें बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की छत्रछाया में ये कथित अच्छे समूह अफगानिस्तान को अस्थिर करते हैं।
वह पड़ोसी देश भारत को खतरा पहुंचाते हैं लेकिन सरकार उन्हें लगातार बुरे इस्लामी समूह मानने से इंकार करती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications