अमेरिकी संसद में दिवाली को होलीडे घोषित करने की मांग वाला बिल पेश, जानिए क्या है 'दिवाली डे एक्ट' बिल?
Diwali America News: हिन्दुओं के पवित्र त्योहार दिवाली को अमेरिका में होलीडे घोषित करने की मांग पिछले कई सालों से उठ रही है और फिलहाल दो अमेरिकी राज्यों में दिवाली पर अवकास घोषित भी कर दिया गया है। लेकिन, अब अमेरिकी सांसद ने पूरे देश में दिवाली पर अवकास घोषित करने की मांग उठाई है।
कांग्रेस सदस्य ग्रेस मेंग ने कहा है, कि हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन सहित विभिन्न धर्मों के लाखों अमेरिकियों द्वारा मनाई जाने वाली दिवाली, को संघीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

दिवाली को होली घोषित करने की मांग
वकील से नेता बने मेंग, जो न्यूयॉर्क के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने देश में दिवाली को संघीय अवकाश बनाने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दिवाली दिवस अधिनियम पेश किया है।
मेंग ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में पीटीआई को बताया है, कि "यह सिर्फ एक दिन की छुट्टी के बारे में नहीं है। बल्कि, यह सुनिश्चित करने के बारे में है, कि दिवाली मनाने वालों के अलावा अन्य लोग भी वास्तव में छुट्टियों और संस्कृति तथा दिवाली मनाने वाले इतने सारे लोगों के योगदान को समझें।"
क्वींस, न्यूयॉर्क शहर में पली-बढ़ी मेंग ने कहा, कि वह हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहती थी, कि अमेरिकी छुट्टियां, अमेरिका में रहने वाले समुदायों के साथ मेल खाती हों।
जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद ग्रेस मेंग ने कहा, कि "एक एशियाई अमेरिकी के रूप में मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है, कि दिवाली, जो कि एक छुट्टी है, जिसे सैकड़ों हजारों न्यूयॉर्क वासियों और दुनिया भर के अरबों लोगों द्वारा मनाया जाता है, हमें भी इस दिन छुट्टी मिलना चाहिए।"
उन्होंने कहा, कि 'संसद के अंदर जो बिल पेश किया गया है, वो द्विदलीय बिल है और दोनों ही दलों के सांसदों ने इस बिल का समर्थन किया है।'
उन्होंने कहा, कि "हमारे पास हर हफ्ते हस्ताक्षर करने वाले सदस्य होते हैं, और इसलिए हम इसके बारे में बात करते रहने के लिए उत्साहित हैं और उम्मीद है कि हम इसे पारित करने में सक्षम होंगे।"
आपको बता दें, कि इस साल न्यूयॉर्क राज्य ने भी दिवाली के दिन होलीडे का बिल पास कर दिया है और इस साल से न्यूयॉर्क के स्कूलों में दिवाली पर छुट्टी रहेगी।
जिसको लेकर सांसद मेंग ने खुशी जताई है और कहा है, कि अमेरिका का संघीय कानून भी ऐसा ही होना चाहिए।
उन्होंने कहा, भारतीय अमेरिकियों ने न्यूयॉर्क शहर, न्यूयॉर्क राज्य और अमेरिका में बहुत योगदान दिया है। भारतीय अमेरिकी इस देश में सबसे बड़ी एशियाई अमेरिकी आबादी में से एक हैं, और उन्होंने अमेरिका को बहुत सारे लाभ प्रदान किए हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा और कांग्रेस के संयुक्त सत्र में उनके संबोधन पर एक सवाल के जवाब में मेंग ने कहा, कि उनके भाषण का अच्छा स्वागत हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी संसद में संबोधन को लेकर मेंग ने कहा, कि "संसद के सदस्यों ने संसद के गलियारे में दोनों तरफ खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और इस दौरान, दोनों ही पार्टियों के सांसद मौजूद थे।"
उन्होंने कहा, कि "न्यूयॉर्क के साथ साथ पूरे देश में भारतीय रहते हैं और चाहे रिपब्लिकन पार्टी हो या डेमोक्रेटिक पार्टी, दोनों ही पार्टियों के सदस्य भारतीय हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसद में होने वाले संबोधन को लेकर हम काफी उत्साहित थे और हम खुश हैं, कि हम उन्हें भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मजबूत गठबंधन के बारे में बोलते हुए सुन पाए।"












Click it and Unblock the Notifications