इस्‍लामिक ड्रेस में ओबामा, जर्नलिस्‍ट ने लगाए गंभीर आरोप

वाशिंगटन। अमेरिकी न्‍यूजचैनल फॉक्‍स के जर्नलिस्‍ट बिल ओ रिली ने अपने एक कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की उन फोटोग्राफ्स को रिलीज किया है जिसमें वह ट्रेडीशनल इस्‍लामिक ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे हैं।

arack-obama-in-islamic-outifit

भाई की शादी में थे ओबामा

बिल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह फोटोग्राफ्स उस समय की हैं जब ओबामा अपने सौतले भाई मलिक की शादी में शामिल हुए थे। बिल इससे पहले भी वर्ष 2004 में ऐसी ही कुछ फोटोग्राफ्स रिलीज कर चुके हैं।

डेली मेल ने बिल के हवाले से लिखा है कि ओबामा की सौतेली बहन ने फोटोग्राफ्स के बारे में बताया है कि ये फोटो वर्ष 1990 के शुरुआत में मैरीलैंड में ली गई थीं। मलिक की पहली शादी वर्ष 1981 में हुई थी और उस समय ओबामा उनकी शादी में बेस्‍ट मैन के तौर पर मौजूद थे।

'इस्‍लाम के लिए भावुक ओबामा'

फिलहाल म‍लिक की कई पत्नियां हैं। बिल ने इन फोटोग्राफ्स को एक मोनोलॉग के तौर पर प्रयोग किया है। बिल ने कहा कि राष्‍ट्रपति दिल की गहराईयों तक इस्‍लाम के लिए भावुक हैं। इस वजह से ही वह आईएसआईएस के खिलाफ प्रभावशाली तरीके से लड़ नही पा रहे हैं। बिल ने कहा कि फोटो से साबित है कि ओबामा एक समर्पित क्रिश्चियन नहीं हैं।

बिल ने राष्‍ट्रपति ओबामा पर यह आरोप इस बात का खुलासा करने के घंटों बाद लगाया कि ओबामा अफगानिस्‍तान सैनिकों को वापस नहीं बुला रहे। बिल के मुताबिक राष्‍ट्रपति ओबामा बराक ओबामा इस्‍लामिक आतंकवाद जैसे शब्‍दों का
प्रयोग नहीं करेंगे।

आतंकी खतरों को पहचानने में नाकामयाब

बिल का दावा है कि ओबामा के आतंकी खतरों को पहचान नहीं पाने की वजह से ही मीडिल ईस्‍ट में आईएसआईएस खुलेआम कत्‍लेआम कर रहा है।

बिल यहीं नहीं रुके उन्‍होंने कहा किइस बात में कोई शक नहीं कि ओबामा प्रशासन की सबसे बड़ी असफलता यह है कि उन्‍होंने आईएसआईएस को हिंसक होने दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+