अमेरिका ने भारत के इन दो राज्यों में नहीं जाने की दी सलाह, जारी की एडवाइजरी
अमेरिका ने अपने देश के नागरिकों के लिए भारत की यात्रा को लेकर ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत के कुछ इलाकों में जाने को लेकर आगाह किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि आतंकवाद, हिंसा के चलते कुछ क्षेत्रों में जाने से लोगो को बचना चाहिए।
इसमे मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर, भारत-पाक सीमा, मणिपुर और मध्य व पूर्व भारत के कुछ हिस्से शामिल हैं। इन जगहों को लेवल 4 यानि यहां की यात्रा नहीं करें के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। लोगों से भारत में हिंसा और आतंकवाद को लेकर जोखिम से सावधान रहने को कहा गया है।

ट्रैवेल एडवाइजरी में आतंकवाद, नक्सलवाद और अपराध के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है। देश में कुछ क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है। भारत को कुल मिलाकर लेवल-2 में रखा गया है। जबकि मणिपुर, जम्मू कश्मीर, भारत-पाकिस्तान सीमा, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को लेवल-4 में रखा गया है।
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और मणिपुर में सशस्त्र संघर्ष की संभावना है, लिहाजा इन जगहों की यात्रा करने से बचें। पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में उग्रवाद और अपराध के चलते यहां नहीं जाने की सलाह दी गई है।
यूएस के विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। साथ ही पर्यटन स्थलों और परिवहन केंद्रों पर संभावित आतंकवादी हमलों की भी चेतावनी दी गई है। एडवाइजरी में भारत में यात्रा करते समय अधिक सावधानी बरतने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications