अमेरिका ने आतंकी हमले का जारी किया अलर्ट, अपने नागरिकों से तुरंत काबुल एयरपोर्ट छोड़ने को कहा

काबुल, 29 अगस्त। अफगानिस्तान में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ अभी भी बरकरार है और लोग किसी भी सूरत में देश छोड़ देना चाहते हैं। इस बीच अमेरिका की ओर से काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिका की ओर से काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि हमारे पास विश्वसनीय जानकारी है कि काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हो सकता है, लिहाजा सभी अमेरिकी नागरिकों से अपील है कि वह तुरंत एयरपोर्ट छोड़ दें।

kabul

काबुल में अमेरिकी दूतावास ने एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का यह अलर्ट जारी किया है। जिसमे कहा गया है कि हमारे पास विशेष जगह पर खतरे की जानकारी है, काबुल एयरपोर्ट के आस-पास जो भी अमेरिकी नागरिक हैं वो तुरंत यहां से दूर चले जाए। एयरपोर्ट के पास साउथ एयरपोर्ट सर्कल, पंजशीर पेट्रोल स्टेशन के पास और गृह मंत्रालय के पास के इलाकों से लोग तुरंत दूर चले जाए। बता दें कि इससे पहले शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस बात को लेकर अलर्ट किया था कि हमारे पास अगले 24-36 घंटे में आतंकी हमले की सूचना है।

वहीं आज ब्रिटेन ने अफगानिस्तान में अपने मिशन के खत्म होने का ऐलान कर दिया है। आज ब्रिटेन का आखिरी सैन्य विमान अफगानिस्तान से रवाना हो गया। दो दशक तक अफगानिस्तान में चले ब्रिटेन के मिशन के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उन तमाम लोगों को याद किया जिन्होंने इस मिशन में अपना योगदान दिया। साथ ही जिन लोगों को अफगानिस्तान से निकाला नहीं जा सका उसको लेकर बोरिस जॉनसन ने दुख जाहिर किया है। बता दें कि अफगानिस्तान में गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट पर दो बम धमाकों में 169 लोगों की जान चली गई थी जबकि 13 अमेरिकी सैनिक मर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+