अब ‘भल्लालदेव के जैसे हथियार’ से रूसी सैनिकों पर हमला करेगा यूक्रेन, अमेरिका से मिला अचूक शस्त्र
यूरोन्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा है कि, अमेरिका की तरफ से यूक्रेन की सेना को रूसी सैनिकों पर कहर बरपाने के लिए कम से कम 100 स्विचब्लेड ड्रोन सौंपे गये हैं।
वॉशिंगटन/कीव, मार्च 23: यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए अब करीब एक महीने का वक्त हो चुका है, लेकिन रूस की सेना को अभी तक यूक्रेन में कामयाबी नहीं मिल पाई है। दूसरी तरफ अमेरिका भी लगातार यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहा है और अब अमेरिका ने यूक्रेन को 'भल्लालदेव के जैसा' खतरनाक हथियार देने का फैसला किया है, जो रूसी सैनिकों में कोहराम मचा देगा।

अमेरिका ने दिया स्विचब्लेड ड्रोन
रिपोर्ट है कि, अमेरिका ने यूक्रेन को भारी संख्या में स्विचब्लेड ड्रोन देने का फैसला किया है, जिसे कामीकेज किलर ड्रोन्स भी कहा जाता है। ये ड्रोन काफी ज्यादा शक्तिशाली है और दुश्मनों की सेना में कहर बरपाने की शक्ति रखता है। इस ड्रोन्स की मदद से अब यूक्रेन की सेना रूस के बख्तरबंद गाड़ियां, तोप, बंकरों में छिपे सैनिकों को आसानी से उड़ा सकता है। सबसे खास बात ये है, कि इस ड्रोन के जरिए सिर्फ विस्फोट ही नहीं होता है, बल्कि अपने नाम के अनुसार ही ये ड्रोन किसी इंसान की ऊंचाई पर उड़ान भरता है और इसके पंखों में इतनी ताकत होती है, जो लोगों की जान लेने के लिए काफी हो सकता है।

100 स्विचब्लेड ड्रोन देगा अमेरिका
यूरोन्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा है कि, अमेरिका की तरफ से यूक्रेन की सेना को रूसी सैनिकों पर कहर बरपाने के लिए कम से कम 100 स्विचब्लेड ड्रोन सौंपे गये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ड्रोन एक तरफ से आत्मघाती बमवर्षक ड्रोन होते हैं और टकराते ही विस्फोट कर जाते हैं, जिसके बाद काफी भीषण धमाका होता है, जो दर्जनों दुश्मनों की एक साथ जान ले सकता है। अधिकारी ने कहा कि, असल में ये ड्रोन एक तरफ से उड़ने वाला शक्तिशाली बम है, जो छिपे हुए दुश्मनों पर काल बनकर बरस सकता है।

कैमिकेज ड्रोन की खासियत
स्विचब्लेड ड्रोन एक तरह से उड़ने वाला कैमरा रोबोट होता है, जिसके अंदर विस्फोटक भरा होता है। ये ऑल-इलेक्ट्रिक मशीनें ऐसे हथियार हैं जो दूर के दुश्मनों को नहीं बल्कि आस-पास के दुश्मनों को खोजने या उन पर हमला करने में मदद करता है। स्विचब्लेड दो आकारों में आते हैं: स्विचब्लेड 300 और स्विचब्लेड 600। दोनों को एक व्यक्ति द्वारा ले जाया जा सकता है, हालांकि दोनों के वजन में कुछ अंतर होता है। स्विचब्लेड 300 का वजन सिर्फ 5.5 पाउंड है और यह एक बैकपैक के अंदर फिट हो सकता है, वहीं, स्विचब्लेड 600 ड्रोन भारी होता है और मिसाइल का वजन 33 पाउंड है और इसे अधिक भारी परिवहन के जरिए ही एक जगह से दूसरे जगह लाया जा सकता है।

ड्रोन में है विध्वंसक क्षमता
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्विचब्लेड ड्रोन 300 सिर्फ 6 मील से अधिक की दूरी पर लक्ष्य को मार सकता है, और कुल 15 मिनट तक उड़ सकता है। वहीं, स्विचब्लेड-600 की सीमा 25 मील है और ये 40 मिनट तक उड़ान भर सकता है। स्विचब्लेड में कैमरे भी लगे होते हैं, और इन सेंसर के जरिए ये वीडियो भी भेजता रहता है। लिहाजा, इस ड्रोन के जरिए दुश्मनों के ठिकाने का पता लगाया जा सकता है। स्विचब्लेड को अन्य ड्रोन से लक्ष्यीकरण जानकारी प्राप्त करने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह लक्ष्यों निशाना लगाने और फिर हमला करने की सुविधा देता है।

किस तरह के टारगेट को कर सकता है ध्वस्त?
अन्य तरह के ड्रोन के विपरीत, जिनका इस्तेमाल सिर्फ सर्विलांस के लिए किया जाता है, वहीं, स्विचब्लेड ड्रोन-300 विस्फोटक पेलोड होता है, जिसके जरिए किसी टारगेट को विस्फोट से उड़ाया जा सकता है। वहीं, बड़े स्विचब्लेड 600 ड्रोन के जरिए टैंक, तोप और दुश्मनों के ठिकानों को उड़ाया जा सकता है। इसके साथ ही, स्विचब्लेड ड्रोन से बमबारी करने के बाद इसे वापस भी मंगाया जा सकता है और दोबार इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications