इराक में अमेरिका-इराकी सेना का खतरनाक ज्वाइंट ऑपरेशन, स्ट्राइक में मारे गये ISIS के 15 आतंकवादी
US Operation in Iraq: अमेरिकी सेना ने इराक के पश्चिमी क्षेत्र में एक छापेमारी ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें ISIS के 15 आतंकवादियों की मौत हो गई है। शनिवार को अमेरिकी सेना के एक बयान में इस्लामिक स्टेट समूह के संदिग्ध आतंकवादियों के मारे जाने की रिपोर्ट दी गई है।
इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ अपने ऑपरेशंस अभी भी जारी रखे हैं और शुक्रवार की छापेमारी में भारी संख्या में आतंकी मारे गये हैं।

अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमांड ने बताया है, कि हमले के दौरान आतंकवादी "कई हथियारों, हथगोले और विस्फोटक आत्मघाती बेल्ट" से लैस थे। इराकी बलों ने बताया, कि ये छापेमारी अंबार रेगिस्तान में हुई थी।
यूएस सेंट्रल कमांड के बयान में कहा गया है, कि "यह ऑपरेशन ISIS आतंकियों को निशाना बनाने के लिए था, ताकि पूरे क्षेत्र और उसके बाहर इराकी नागरिकों के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों, सहयोगियों और भागीदारों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने वाले ISIS की क्षमता को कमजोर किया जा सके।"
सेंट्रल कमांड ने यह भी नोट किया, कि नागरिक हताहतों के कोई संकेत नहीं मिले हैं। एक इराकी सैन्य बयान में उल्लेख किया गया है, कि हवाई हमलों ने कई ठिकानों को निशाना बनाया और इसके बाद हवाई ऑपरेशन किया गया।
इराक में एक्टिव इस्लामिक स्टेट
अपने चरम पर, इस्लामिक स्टेट समूह ने इराक और सीरिया में यूनाइटेड किंगडम के आधे आकार के क्षेत्र को नियंत्रित किया था। उन्होंने इस्लाम की एक चरम व्याख्या लागू करने का प्रयास किया, जिसमें धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों पर हमले और धर्म छोड़ने वाले मुसलमानों के खिलाफ कठोर सजा शामिल थी।
संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में 80 से ज्यादा देशों के एक गठबंधन का गठन, ISIS का मुकाबला करने के लिए किया गया था। इस्लामिक स्टेट ने 2017 में इराक में और 2019 में सीरिया में अपना क्षेत्रीय नियंत्रण खो दिया। इसके बावजूद, आतंकवादी इराक और सीरिया में अंबार रेगिस्तान जैसे क्षेत्रों में एक्टिव हैं, और ये दुनिया भर में दूसरों द्वारा किए गए हमलों की जिम्मेदारी लेते हैं।
अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट की शाखा विशेष रूप से अत्यधिक खूनी हमले करने के लिए जानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications