US-Iran War: 'ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, शायद कल रात ही', होर्मुज डेडलाइन से पहले ट्रंप की चेतावनी

Donald Trump Iran War Press Conference Highlights Hindi: अमेरिका-ईरान तनाव अब पूरे युद्ध के मुहाने पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को होर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत खोलने की मंगलवार तक की सख्त डेडलाइन दे रखी है। पिछले 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद क्षेत्र में हमले तेज हो गए हैं।

ईरान और लेबनान में सैन्य कार्रवाई, कुवैत के तेल स्थल पर ड्रोन हमला। ऐसे में अब ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को एक रात में ही खत्म कर सकते हैं। शायद यह कल रात ही हो। आइए जानते हैं ट्रंप ने क्या क्या चेतावनी दीं?

Donald Trump Iran War

ट्रंप का सीधी चेतावनी-'ईरान को एक रात में ही खत्म कर सकते हैं'

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान को पूरी तरह तबाह करने में सक्षम है। और वह रात शायद कल रात ही हो सकती है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि पूरे देश को एक ही रात में तबाह किया जा सकता है। और वह रात शायद कल रात ही हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका का युद्ध अभियान 'बहुत अच्छी तरह चल रहा है' और ईरान अब कोई बड़ी क्षमता नहीं बचा पाया है।

ईरान को थोड़ा सा सौभाग्य मिला- जेट गिराने पर ट्रंप की टिप्पणी

जब पत्रकारों ने पूछा कि दो अमेरिकी जेट विमान ईरान ने गिरा दिए, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि आप जानते हैं क्या? जब आप हजारों उड़ानें भरते हैं और एक विमान को मार गिराया जाता है, और दोनों पायलट बच जाते हैं, तो वे थोड़े भाग्यशाली होते हैं। ट्रंप का दावा है कि ईरान के पास अब सिर्फ कुछ मिसाइलें और ड्रोन बचे हैं। वे पलटवार नहीं कर सकते। उनके पास कोई क्षमता नहीं है।

बचाव अभियान को 'ऐतिहासिक' बताया

ट्रंप ने ईरान में फंसे अमेरिकी वायुसैनिकों के बचाव अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सशस्त्र बलों को 'जो भी जरूरी हो, करें' का आदेश दिया। पहले चरण में 21 विमान तैनात किए गए। दूसरे बड़े बचाव अभियान में 155 विमान शामिल थे। इसमें 4 बमवर्षक, 64 लड़ाकू विमान, 48 ईंधन भरने वाले टैंकर, 13 बचाव विमान और अन्य सपोर्ट एयरक्राफ्ट। ट्रंप ने इसे 'दुर्लभ और बेहद जोखिम भरा' मिशन बताया और कहा कि घायल पायलट तेजी से ठीक हो रहे हैं।

'युद्ध का विरोध करने वाले मूर्ख हैं', ईस्टर कार्यक्रम में ट्रंप का विवादित बयान

व्हाइट हाउस के ईस्टर एग रोल कार्यक्रम में ट्रंप ने फिर दोहराया कि ईरान के साथ युद्ध का विरोध करने वाले अमेरिकी 'मूर्ख' हैं। उनका कहना था कि पूरा संघर्ष सिर्फ एक बात पर टिका है। ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि हम उनके देश को नष्ट कर रहे हैं। और मुझे ऐसा कहना अच्छा नहीं लगता, लेकिन हम उसे नष्ट कर रहे हैं।

अगर फैसला उनके हाथ में होता तो वे 'तेल छीन लेते'। क्योंकि यह तेल उनके हाथ में है, वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। अगर यह मेरे हाथ में होता, तो मैं तेल ले लेता, उसे अपने पास रखता, खूब पैसा कमाता।'

पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी

ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिका पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए ईरान से संपर्क में है। जेडी वैंस, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पाकिस्तानी पक्ष से बात कर रहे हैं। जेडी वैंस आमने-सामने की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+